Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिलाओं ने भेंट किये गोबर और बांस से बने उत्पाद, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकार

महिलाओं ने भेंट किये गोबर और बांस से बने उत्पाद, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

GrandNews
Last updated: 2020/07/27 at 1:08 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
महिलाओं ने भेंट किये गोबर और बांस से बने उत्पाद, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
महिलाओं ने भेंट किये गोबर और बांस से बने उत्पाद, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में धमतरी जिले के ग्राम छाती के मल्टीयूटीलिटी सेंटर बिहान की महिला सदस्यों ने सिहावा विधायक  डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री बघेल को गोबर एवं बांस से बने उत्पाद भेंट किए और गोधन न्याय शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा की और उनके निरन्तर प्रगति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को छाती मल्टीयूटीलिटी सेंटर आने का न्यौता भी दिया।

धमतरी जिले की छाती मल्टीयूटीलिटी सेंटर बिहान की सदस्यों ने बताया कि वहां लगभग 15 स्व-सहायता समूह की 165 महिलायें कार्यरत हैं। स्वावलंबी स्व-सहायता समूह की सदस्य एवं नगरी जनपद सदस्य दुर्गेश नन्दिनी साहू ने बताया कि उनका यह समूह गत 3 वर्षों से कार्यरत है। उनका समूह गोबर से गणेश की प्रतिमा, गमला, झूमर, एवं अन्य गौ उत्पाद बनाता है। समूह की महिलाओं ने बताया कि छाती मल्टीयूटीलिटी सेंटर का शुभारंभ दो माह पूर्व हुआ था और अब सेंटर में 165 महिलाएं जुड़ी कार्यरत हैं। इस सेंटर में बाँस से ट्री गॉर्ड निर्माण का कार्य भी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। प्रति नग ट्री गॉर्ड के निर्माण से एक महिला को 100 रुपये की आमदनी होती है और एक महिला प्रतिदिन 3 से 4 ट्री गॉर्ड का निर्माण करती है। समूह से जुड़ी महिलाओं को इसके अलावा उत्पादन से प्राप्त मुनाफे में भी लाभांश मिलता है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है और अब वे अपने परिवार की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति में सक्षम हो पाई हैं।

- Advertisement -
Ad image

ज्ञानदीप स्व-सहायता समूह की सदस्य लक्ष्मी चंद्राकर और कमला बाई ने बताया कि उनका समूह गोबर से राखी, गणेश, गमला और बाँस से पेपरवेट, चूड़ी-कंगन तथा महिलाओं के लिये सौन्दर्य प्रसाधन बनाता है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 12 हजार 5 सौ राखी के विक्रय से समूह को 5 लाख 50 हजार रुपये का आय प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि गोबर से निर्मित इन राखियों में जामुन, टमाटर एवँ फलों के बीज डाले गए हैं, जिन्हें गमलों में रोपा जा सकता है। समूह के द्वारा श्ओजश् नामक ब्राण्ड से लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन टी का भी उत्पादन किया जा रहा है। इस ग्रीन टी में लेमन ग्रास, तुलसी, अदरक, लौंग और गिलोय का सम्मिश्रण है। जो कोरोना महामारी के इस काल में इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है।

- Advertisement -
TAGGED: डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, सिहावा विधायक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राज्य में अब तक 112 करोड़ के 4.74 लाख क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण, वर्तमान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 31 लघु वनोपजों की खरीदी राज्य में अब तक 112 करोड़ के 4.74 लाख क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण, वर्तमान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 31 लघु वनोपजों की खरीदी
Next Article मैं ज्योति में अपनी भूमिका निभाने के लिए कुछ भी त्याग कर सकती हूं: श्रीति झा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : “छत्तीसगढ़ और हर जिले का एक बड़ा संस्थान डॉ सुरेंद्र दुबे के हो नाम” – सीएम सहित संगठन नेताओं से विधायक रिकेश की मांग
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
ऑनलाइन गेम की लत, दोस्त से कर्ज और फिर जुर्म की राह… राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी का खुलासा – पुलिस ने किया चौंकाने वाला पर्दाफाश
Grand News June 29, 2025
Durg News : विवादों में घिरा आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिला सहकर्मी पर हीटर रॉड से ताबड़तोड़ हमला
Durg News : विवादों में घिरा आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिला सहकर्मी पर हीटर रॉड से ताबड़तोड़ हमला
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, जानें कितनी है कीमत? 
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, कीमत जान लगेगा झटका
Racing June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?