Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MURDER : पति ने पत्नी को लात-घुंसा मार किया बेहोश… सास ने डाला फंदा… और फिर हुआ यह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमदुर्ग

MURDER : पति ने पत्नी को लात-घुंसा मार किया बेहोश… सास ने डाला फंदा… और फिर हुआ यह

Desk
Last updated: 2020/07/28 at 11:23 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

भिलाई। पति और सास ने मिलकर महिला को पहले तो मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद उसके मायके वालों को बीमारी से मौत होने की झूठी कहानी सुनाई, फिर पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली, लेकिन मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले में पति और सास सहित दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक, मचांदूर के ग्राम खोपली निवासी लोकेश्वरी साहू की शादी खुमान साहू से करीब 8 साल पहले हुई थी। दोनों से दो बेटियां भी हैं। लोकेश्वरी का भाई योगेश साहू उसे लेने के लिए 27 जुलाई को घर पहुंचा था। इस दौरान उसे बताया गया कि लोकेश्वरी की बीमारी के चलते मौत हो गई है। वह लोग उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

एक दिन पहले उनके घर पर जमकर झगड़ा हुआ था। इस पर योगेश ने पुलिस को सूचना दे दी। उसने बताया कि एक दिन पहले 26 जुलाई को लोकेश्वरी और उसके पति के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसे बुरी तरह से पीटा गया। इस बात को लोकेश्वरी ने फोन कर अपने घर में बताया था। साथ ही कहा था कि उसे यहां से लेकर जाओ, नहीं तो यह लोग मार डालेंगे। इसके चलते वह बहन को लेने के लिए पहुंचा था।

- Advertisement -

लोकेश्वरी साहू के गले पर निशान देख पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में पति व सास रोहिणी साहू ने मारपीट और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में आरोपी पति खुमान ने बताया कि लोकेश्वरी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। 26 जुलाई को भी सुबह और फिर रात करीब 8 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ।

- Advertisement -

इसके बाद लोकेश्वरी को उसके पति व सास ने लात-घूंसे और चप्पल से पीटा। जब वह बेसुध हो गई तो घर के ही कमरे में लगे पंखे पर फंदा बनाकर दोनों ने लोकेश्वरी को लटका दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद हंसिए से फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी लोकेश्वरी का भाई पहुंच गया।

खुमान साहू ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने परिचित पुरेंद्र वर्मा को फोन किया और झगड़े के चलते लोकेश्वरी की आत्महत्या करने की बात कही। इस पर पुरेंद्र और एक अन्य नवीन चंद्राकर उसके घर पहुंचे। उसके साथ गाड़ी में बैठकर गांव से बाहर गए। फंदे में प्रयुक्त तौलिया जला दिया और हंसिये को नाली में फेंक दिया। पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : राजधानी में 39 नए पाॅजिटिव मिले… प्रदेशभर में 64 नए मामले… एक्टिव मरीजों की संख्या 2827
Next Article CORONA BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 10521 मरीज़ों की पहचान, प्रदेशभर से 122 की मौत कोरोना ब्रेकिंग : रायपुर में IB कार्यालय तक पहुंचा कोरोना, डिप्टी डायरेक्टर सहित 9 संक्रमित होने की पुष्टि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत में लगाएं गए छायादार और फलदार पौधे
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
कांकेर क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Fastest Bikes: ये हैं दुनिया की सबसे तेज़ सुपर बाइक
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?