Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी लगाएंगे पारिजात का पौधा, इकबाल भेंट करेंगे रामनामी एवं मानस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी लगाएंगे पारिजात का पौधा, इकबाल भेंट करेंगे रामनामी एवं मानस

GrandNews
Last updated: 2020/08/03 at 3:53 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

अयोध्या.रामनगरी अयोध्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच अगस्त को आगमन बेहद ही ऐतिहासिक बना देगा। पीएम मोदी पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन करने के साथ ही अयोध्या में करीब तीन घंटा व्यतीत करेंगे। इस दौरान वह श्रीराम जन्मभूमि प्रांगण में पारिजात का पौधा लगाएंगे जबकि बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी पीएम मोदी को रामनामी के साथ ही रामचरितमानस की एक प्रति भी भेंट करेंगे। यहां पर भूमि पूजन के लिए इकबाल अंसारी को भी निमंत्रण मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पारिजात के पौधे का रोपण करेंगे। यहां पर प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार खरे ने बताया कि परिसर में पौधारोपण स्थल का चयन कर लिया गया है। पारिजात का पौधा विराजमान रामलला से चंद कदमों की दूरी पर ही प्रधानमंत्री के हाथों रोपित किया जाएगा। पारिजात का वृक्ष प्रदेश के बाराबंकी जिले के किंतूर गांव में स्थित है, जो महाभारतकालीन बताया जाता है।

- Advertisement -
Ad image

अति प्राचीन इस वृक्ष को भारत सरकार ने संरक्षित कर रखा है। मान्यता है कि किंतूर गांव का नाम पांडवों की माता कुंती के नाम पर पड़ा है। अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने माता कुंती के साथ इसी वन में निवास किया था। उसी अवधि में ग्राम किंतूर में कुंतेश्वर महादेव की स्थापना की गई थी। भगवान शिव की पूजा करने के लिए माता कुंती ने स्वर्ग से पारिजात पुष्प लाने की इच्छा जाहिर की थी। माता की इच्छा पर गांडीवधारी अर्जुन ने स्वर्ग से इस वृक्ष को लाकर यहां स्थापित किया था। तभी से इस वृक्ष की पूजा अर्चना की जाती रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भूमि पूजन कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, करेंगे तैयारी की समीक्षा
Next Article पूरे प्रदेश में 05 अगस्त दीप प्रज्वलित करेंगे NSUI कार्यकर्ता, आयोजन का नाम! “श्रीराम के नाम ,एक दीया ननिहाल मे”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

निलंबित
CG NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में बड़ा एक्शन, स्त्री रोग विशेषज्ञ निलबिंत
Grand News June 24, 2025
CG NEWS : शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी प्रधान पाठक दहशत में नहीं आ रहे स्कूल 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
आपातकाल के 50 वर्ष: कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता पर भाजपा का प्रहार, किशोर महानंद ने प्रेस वार्ता में साधा निशाना
Grand News June 24, 2025
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?