Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : कैसा होगा राम-मार्ग… क्या करने जा रही है सरकार… जानकर खुश हो जाएगा मन… तस्वीरों से जानें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़सामाजिक

BREAKING : कैसा होगा राम-मार्ग… क्या करने जा रही है सरकार… जानकर खुश हो जाएगा मन… तस्वीरों से जानें

Desk
Last updated: 2020/08/06 at 1:18 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। भगवान राम के एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव तक ले जाने वाले मार्ग के दोनों किनारों पर नाना प्रकार के फूलों और फलों के वृक्ष रोपित किए जा रहे हैं। इस मार्ग पर पर्यटकों को अनेक तरह की वनौषधियों के भी दर्शन होंगे। पूरे राम वन गमन पथ पर ऐसा वातावरण निर्मित किया जा रहा है, जिससे राम के वनवास काल का मनोरम छत्तीसगढ़ सजीव हो उठे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर इसी महीने काम शुरु हो जाएगा।

राम के वनवास काल से संबंधित 75 स्थानों को चिन्हित कर उन्हें नये पर्यटन सर्किट के रुप में आपस में जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थित कोरिया जिले से लेकर दक्षिण के सुकमा जिले तक 9 स्थानों का सौंदर्यीकरण तथा विकास किया जा रहा है। इस पर 137 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होंगे। ये सभी स्थान पहले ही प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर हैं। अब इन्हें और भी हराभरा किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

सभी चयनित पर्यटन-तीर्थों पर सुगंधित फूलों वाली सुंदर वाटिकाएं तैयार की जाएंगी। राम वन गमन के 528 किलोमीटर मार्ग के दोनों किनारों पर डेढ़ लाख से अधिक पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। मूल परियोजना पर काम शुरु होने से पहले ही विभाग ने अपना 90 प्रतिशत काम पूरा भी कर लिया है। पूरे मार्ग पर पीपल, बरगद, आम, हर्रा, बेहड़ा, जामुन, अर्जुन, खम्हार, आंवला, शिशु, करंज, नीम आदि के पौधों का रोपण किया जा रहा है। इन पौधों की सुरक्षा के लिए बांस से बने विशेष तरह के ट्री-गार्डों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल हैं।

इनका निर्माण महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किया गया है। राम वन गमन पथ के माध्यम से दुनियाभर के सामने राज्य जैव विविधता का प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह परिपथ कोरिया स्थित गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान, सूरजपुर स्थित तमोर पिंगला अभयारण्य, बलरामपुर के सेमरसोत अभयारण्य, जशपुर के बादलखोल अभयारण्य, रायगढ़ के गोमर्डा अभयारण्य, मुंगेली के अचानकमार अभयारण्य, कवर्धा के भोरमदेव अभयारण्य, बलौदाबाजार स्थित बारनवापारा अभयारण्य, धमतरी स्थित सीतानदी अभयारण्य, गरियाबंद के उदंती अभयारण्य, बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बीजापुर के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान, पामेड़ और भैरमगढ़ अभयारण्यों को भी एक-दूसरे के करीब लाएगा। इनमें से उदंती तथा सीतानदी अभयारण्यों को 2009 से टाइगर रिजर्व घोषित किया जा चुका है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING: इस मशहूर टीवी एक्टर ने भी की खुदकुशी…पंखे से लटका शव मिला…
Next Article जारी हुआ रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन…देखें आप किस जोन में है ?
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : कोर्ट में क्लर्क ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा – अत्यधिक काम का दबाव बनाया जा रहा था
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत्त इको वाहन ने 6 लोगों को मारी टक्कर; 5 गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने इको सवार तीन युवकों की कर दी पिटाई
CG ACCIDENT : नशे में धुत्त इको वाहन ने 6 लोगो को मारी टक्कर; 5 गंभीर, स्थानीय लोगों ने इको में सवार तीन युवकों की कर दी पिटाई
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : पति – पत्नी की हत्या का खुलासा, गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर ने दंपति को उतारा था मौत के घाट, बताई यह वजह 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 22, 2025
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव का Congress पर साधा निशाना
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव ने Congress पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ राजनीति July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?