Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रिलायंस ने दुनिया में दिखाया दम…एप्पल के बाद बनी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

रिलायंस ने दुनिया में दिखाया दम…एप्पल के बाद बनी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/08/06 at 12:23 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्री ‘फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020’ में एप्पल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज रिफाइनरी, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है। ब्रांड कंसल्टिंग और मैनेजमेंट कंपनी फ्यूचरब्रांड ने 2020 की सूची को जारी करते हुए कहा, ‘‘ब्रांड की दौड़ में रिलायंस इंडस्ट्री हर पैमाने पर खरी उतरी है।’’ रिपोर्ट में रिलायंस के बारे में कहा गया है कि यह भारत की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनियों में से एक हैं। कंपनी की मजबूत साख है और वह ‘नैतिक रूप से काम करती है।’ इसी के साथ कंपनी ‘इनोवेटिव प्रोडक्ट’, ‘ग्राहकों को बेहतर अनुभव’ और ‘ग्रोथ’ से जुड़ी है। लोगों का कंपनी के साथ एक ‘मजबूत भावनात्मक’ रिश्ता है।

फ्यूचरब्रांड पिछले छह साल से यह सूचकांक पेश कर रही है। उसने कहा कि रिलायंस की सफलता का श्रेय अंबानी को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कंपनी को भारतीयों के लिए ’एक मेगास्टोर’ की तरह ‘वन स्टॉप’ दुकान के तौर पर नयी पहचान दी है। रपट में कहा गया है, ‘‘आज कंपनी ऊर्जा, पेट्रोरसायन, कपड़ा, प्राकृतिक संसाधन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करती है। गूगल और फेसबुक ने उसमें हिस्सेदारी खरीदी है। हमें उम्मीद है कि अगले सूचकांक में कंपनी शीर्ष पर होगी। इस सूची में एप्पल सबसे शीर्ष पर है। जबकि सैमसंग तीसरे स्थान, एनवीडिया चौथे, मोताई पांचवे, नाइकी छठे, माइक्रोसॉफ्ट सातवें, एएसएमएल आठवें, पेपाल नवें और नेटफ्लिक्स दसवें स्थान पर है।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: अम्बानी, एप्पल, ग्रैंड न्यूज़, रिलायंस इंडस्ट्री ‘फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : प्रदेश में नहीं चलेंगी बसें… बस मालिक संघ का फैसला… गृहमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Next Article जम्मू कश्मीर : घाटी में BJP नेताओं पर चौथा आतंकी हमला…सरपंच को मारी गोली
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : करंट से ठेका कर्मी की मौत के बाद बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बिलासपुर June 27, 2025
CG NEWS : मामला शांत कराने पहुंची थी पुलिस, घर वालों ने कर दी पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर 
छत्तीसगढ़ बालोद June 27, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में कल सावन–राखी प्रदर्शनी, प्रदेशभर के 35 से अधिक डिज़ाइनर होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले, सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले मुख्य सचिव को दी जायेगी विदाई 
छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?