Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गिरीश चंद्र मुर्मू अब देश के नए ऑडिटर जनरल, एक ही दिन पहले दिए हैं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफ़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देशसरकारसामाजिक

गिरीश चंद्र मुर्मू अब देश के नए ऑडिटर जनरल, एक ही दिन पहले दिए हैं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफ़ा

GrandNews
Last updated: 2020/08/07 at 9:47 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
गिरीश चंद्र मुर्मू अब देश के नए ऑडिटर जनरल, एक ही दिन पहले दिए हैं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफ़ा
गिरीश चंद्र मुर्मू अब देश के नए ऑडिटर जनरल, एक ही दिन पहले दिए हैं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफ़ा
SHARE

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने जीसी मुर्मू को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद देश का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया है। मुर्मू राजीव महर्षि का स्थान लेंगे। इस बारे में वित्‍त मंत्रालय ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया। गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सीएजी के रूप में शपथ लेंगे। उन्‍होंने बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल पद से इस्‍तीफा दिया था। 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आइएएस अधिकारी महर्षि का कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो रहा है। महर्षि को साल 2017 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का रहा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को उनकी जगह जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है। 1985 बैच के गुजरात कैडर के आइएएस अफसर मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। उस समय पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुर्मू ने जिस समय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र दिया था, उस समय यह निश्चित नहीं था कि यह संवेदनशील जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। हालांकि, उनके त्यागपत्र के एक दिन बाद ही मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाने का एलान कर दिया गया। इसके साथ ही मुर्मू को भी कैग के रूप में नई जिम्मेदारी दे दी गई।

- Advertisement -
Ad image

 

TAGGED: GRAND NEWS, केंद्र सरकार, गिरीश चंद्र मुर्मू, छत्तीसगढ़, देश, नए ऑडिटर जनरल, सरकार, सामाजिक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME BREAKING : सगी माँ ने की बेटे की हत्या… और फिर किया यह
Next Article सुशांत केस : सीबीआई ने दर्ज किया रिया चक्रवर्ती सहित इन 6 के खिलाफ एफआईआर
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Kamakhya Dham: त्रिकालदर्शी गुरुदेव डॉ. प्रेम साईं महाराज के सान्निध्य में मां कामाख्या धाम में गूंजा “जय मातंगी” — पहली बार किसी संत के आगमन से मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से उमड़ा
Grand News धर्म July 13, 2025
CG NEWS: प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे का कड़ा एक्शन, रोजगार सहायक बर्खास्त
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 13, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 13, 2025
CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?