दुर्ग। धमधा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राणा का शनिवार को निधन हो गया। सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी होने के बाद उन्हें उपचार के लिए राजधानी के एमएमआई अस्पताल में दाखिल किया गया था। तीन दिनों तक चले उपचार के बाद आज कांग्रेस नेता राणा ने अस्पताल में अंतिम सांसे ली।
जानकारी के मुताबिक, धमधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष राणा 5 अगस्त की देर शाम गोरपा स्थित अपने फार्म हाउस से कार में लौट रहे थे। इसी दौरान एक अन्य कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में संतोष राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए रायपुर स्थित एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संतोष राणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही विभिन्न पदों पर रहे। राणा दो बार पानी पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष थे। एक बार जिला पंचायत के सदस्य रहे है। गोरपा सहकारी समिति के अध्यक्ष भी थे। उनके पिता भी ग्राम गोरपा के पांच बार सरपंच रह चुके हैं।