Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : आखिर महिला डाॅक्टर क्यों झूल गई फंदे पर… पुलिस के सामने उलझन… जबकि थी मायके में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsSUICIDEबलरामपुर

BREAKING : आखिर महिला डाॅक्टर क्यों झूल गई फंदे पर… पुलिस के सामने उलझन… जबकि थी मायके में

Desk
Last updated: 2020/08/09 at 3:39 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

बलरामपुर। पांच साल के बेटे को लेकर रात में सोने गई महिला चिकित्सक फंदे पर झूल गई। बच्चे की जब आंख खुली तो वह सकते में आ गया और भागकर अपने नाना-नानी के पास हांफते हुए पहुंचकर बोला, मम्मी को कुछ हो गया है। महिला चिकित्सक के परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो उनकी भी आंखे नजारा देखकर फटे के फटे रह गए।

- Advertisement -
Ad image

यह पूरा मामला बलरामपुर जिला मुख्यालय का ही है, जहां जिले के बरियो में पदस्थ महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। महिला की लाश उसके घर से बरामद की गई है। शनिवार देर रात हुई इस घटना की अब पुलिस जांच कर रही है। रविवार को महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत महिला का नाम खुशबू सिंह बताया गया है। खुशबू ने दुपट्‌टे से फंदा बनाकर पंखे से बांधा और अपनी जान दे दी। महिला के पिता ने बताया कि साल 2013 में इसकी शादी मुंबई में रहने वाले पुनीत सिंह से हुई थी। सरकारी नौकरी की वजह से बेटी बलरामपुर में ही माता-पिता के साथ रहती थी।

- Advertisement -

महिला चिकित्सकों के परिजनों के मुताबिक खुशबू का पति समय-समय पर यहां आया करता था। उनके बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले रात में महिला ने परिजनों के साथ खाना खाया और 5 साल के बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। आधी रात को घबराया हुआ बच्चा अपने नाना-नानी के पास आकर बोला मम्मी को कुछ हो गया है। सभी घबराकर कमरे की तरफ गए तो देख सीलिंग पंखे से डॉ खुशबू लटकी हुई थी। इसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों और महिला के पति से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article AYODHYA :बाबर के नाम पर बनेगी मस्जिद और सीएम योगी आएंगे शिलान्यास पर.. जानिए इस खबर का पूरा सच ?
Next Article स्कूल - कॉलेज खोलने की तैयारी में सरकार... नई गाइडलाइन में जारी हो सकता है आदेश... स्कूल – कॉलेज खोलने की तैयारी में सरकार… नई गाइडलाइन में जारी हो सकता है आदेश…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहा युवक गिरफ्तार
Grand News June 19, 2025
ATM! RBI: अब हर ATM से मिलेंगे ₹100 और ₹200 के नोट! RBI ने जारी किया नया आदेश
Grand News अर्थव्यवस्था देश June 19, 2025
CG CRIME NEWS : 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, पार्षद का बेटा गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 19, 2025
CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का है अनोखा संगम 
CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का है अनोखा संगम 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?