Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नेपाल का बड़ा बयान, भगवान राम के बाद अब गौतम बुद्ध को बताया नेपाली 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशसामाजिक

नेपाल का बड़ा बयान, भगवान राम के बाद अब गौतम बुद्ध को बताया नेपाली 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/08/09 at 8:37 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

नई दिल्ली। भगवान राम के बाद अब नेपाल ने गौतम बुद्ध को लेकर बयान दिया है जिससे विवाद हो गया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने बयान में कहा कि गौतम बुद्ध नेपाल में पैदा हुए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये निर्विवाद तथ्य है जो ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी, नेपाल में हुआ था। गौतम बुद्ध का जन्मस्थान लुंबिनी युनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि यह सच है कि बौद्ध धर्म नेपाल के बाद दुनिया के दूसरे हिस्सों में फैला। मामला संदेह और विवाद से परे है और इस तरह बहस का विषय नहीं हो सकता। पूरा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इससे वाकिफ है।

- Advertisement -

दरअसल नेपाल का ये बयान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तरफ से दिए एक बयान के बाद आया है। बता दें कि शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीआईआई इवेंट के दौरान भगवान बुद्ध को भारतीय महापुरुष बताया था।

- Advertisement -

नेपाली विदेश मंत्रालय ने कहा कि

ऐतिहासिक और पौराणिक तथ्यों से यह साबित हुआ है कि गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। लुंबिनी बुद्ध और बुद्धिज्म की जन्मस्थली है और इसे यूनेस्को ने भी वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है। 2014 में नेपाल यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाली संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि नेपाल वह देश है जहां विश्व में शांति का उद्घोष हुआ और बुद्ध का जन्म हुआ।

Official Spokesperson’s response to media queries on Gautam Buddha. https://t.co/2sytwLfmw5

— MOFA of Nepal 🇳🇵 (@MofaNepal) August 9, 2020


भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल की आपत्ति पर जवाब देते हुए कहा कि सीआईआई के कार्यक्रम में कल विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी ने हमारी साझा बौद्ध विरासत को संदर्भित किया था। इसमें कोई शक नहीं कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था, जो नेपाल में है।

External Affairs Minister’s remarks yesterday at the CII event referred to our shared Buddhist heritage. There is no doubt that Gautam Buddha was born in Lumbini, which is in Nepal: Ministry of External Affairs (MEA). pic.twitter.com/Yrn0bM5Hqe

— ANI (@ANI) August 9, 2020


ओली का दावा है कि भगवान का राम का जन्म नेपाल की अयोध्यापुरी में हुआ था। उन्होंने माडी नगरपालिका का नाम बदलकर अयोध्यापुरी रखने का भी निर्देश दिया है।

नेपाल के पीएम ने कहा था- भगवान राम नेपाली हैं

इससे पहले नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने बेतुका दावा करते हुए भगवान राम को नेपाली बताया था। उन्होंने कहा था कि भगवान राम भारतीय नहीं हैं, वे नेपाली हैं। उनके इस बयान के बाद नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री कमल थापा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी प्रधानमंत्री के लिए इस तरह का आधारहीन और अप्रामाणित बयान देना उचित नहीं है।


ओली ने नेपाल में राम मंदिर बनाने की बात कही

इतना ही नहीं नेपाल के केपी शर्मा ओली ने नेपाल में अब भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने की बात कही है। नेपाल के माडी में राम मंदिर निर्माण का फैसला किया है। ओली ने थोरी और माडी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भव्य मंदिर बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

TAGGED: अब गौतम बुद्ध को बताया नेपाली, ग्रैंड न्यूज़, नेपाल का बड़ा बयान, भगवान राम के बाद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आरोपी गिरफ्तार CRIME-महिला को अश्लील तस्वीर भेजने वाला गिरफ्तार, लोकेशन ट्रैस कर पुलिस ने दबोचा
Next Article दो उद्योगपतियों व पुलिस अफसरों ने भाजपा के 25 विधायकों से साधा संपर्क….जानिए क्या है पूरा मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Weather Update : रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG Breaking : कुदरी बैराज में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, खोजबीन जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 24, 2025
करंट का कहर: बाप-बेटे चपेट में, पिता की मौत – बेटा ज़िंदगी की जंग में
Grand News May 24, 2025
CG News : चोरी के बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?