Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री के उद्घाटन के पहले ही बह गई पुल, आनन-फानन में हुई मरम्मत, उठे कई सवाल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटनादेश

मुख्यमंत्री के उद्घाटन के पहले ही बह गई पुल, आनन-फानन में हुई मरम्मत, उठे कई सवाल 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/08/12 at 4:39 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

गोपालगंज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गोपालगंज के बंगराघाट पुल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। उद्घाटन सुबह 11:30 बजे होना था। इससे पहले ही मंगलवार रात करीब 12:30 पुल की एप्रोच रोड बाढ़ के पानी में बह गई। करीब 50 मीटर सड़क टूटी, जिसे आनन-फानन में ठीक किया गया। उद्घाटन से करीब 30 मिनट पहले मरम्मत पूरी हुई।

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। बड़ी संख्या में मजदूर और 2 जेसीबी लगाकर सड़क को ठीक किया गया। जहां रोड टूटी वह इलाका सारण के सतजोड़ा बाजार के पास है।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

6 साल में बना पुल

- Advertisement -

11 अप्रैल 2014 को मुख्यमंत्री ने 509 करोड़ की लागत से महासेतु परियोजना का शिलान्यास राजापट्टी में किया था। पुल के चालू होने से 6 जिलों की करीब 8 लाख की आबादी की आवाजाही में सहूलियत होगी। इससे गोपालगंज, सीवान और सारण से मुजफ्फरपुर की दूरी 55 किमी, दरभंगा की दूरी 65 किमी और जनकपुर की दूरी 70 किमी कम हो जाएगी।

तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल कहा – 

नीतीश कुमार ने वर्षों से 509 करोड़ की लागत से बन रहे बंगरा घाट पुल का अभी आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया लेकिन पुल की अप्रोच पथ टूटी हुई है। टूटे हुए पुलों, पथों और बाँधों के उद्घाटन की इन्हें इतनी जल्दी क्यों है? उद्घाटन से पहले ही पथ टूटना इनके काले भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है?

नीतीश कुमार ने वर्षों से 509 करोड़ की लागत से बन रहे बंगरा घाट पुल का अभी आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया लेकिन पुल की अप्रोच पथ टूटी हुई है। टूटे हुए पुलों, पथों और बाँधों के उद्घाटन की इन्हें इतनी जल्दी क्यों है? उद्घाटन से पहले ही पथ टूटना इनके काले भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है? pic.twitter.com/JuyfxrkDi9

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 12, 2020

इसके बाद तेजस्वी ने एक वीडियो भी जारी किया।

 

वीडियो में देखिए। पटना में बैठकर 509 करोड़ की लागत के जिस पुल का अभी नीतीश कुमार जी उद्घाटन कर रहे है उसका पहुँच पथ वास्तविक लोकेशन पर धँस रहा है।अब इससे ज़्यादा भ्रष्टाचार का बड़ा सबूत क्या होगा?कोई पुल उद्घाटन के दिन,कोई उद्घाटन के पहले और कोई उद्घाटन के 29 दिन बाद टूट जाता है। pic.twitter.com/LVvfXmuZCi

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 12, 2020

पिछले महीने गोपालगंज में ही उद्घाटन के 29 दिन बाद एप्रोच रोड टूटी थी
गोपालगंज के बैकुंठपुर में पिछले महीने गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन के 29 दिन बाद ही बह गया था। यह पुल गंडक की सहायक नदी सोती पर बनाया गया था। 16 जून को इसका उद्घाटन किया गया था। इसकी लागत करीब 264 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कंपनी वशिष्ठा ने यह पुल बनाया था।

बिहार सरकार ने दावा किया था कि गंडक नदी पर बना सत्तर घाट पुल नहीं टूटा है। गंडक नदी में पानी का दबाव गोपालगंज की ओर ज्यादा है। इस कारण पु

TAGGED: आनन-फानन में हुई मरम्मत, उठे कई सवाल, गोपालगंज, ग्रैंड न्यूज़, बह गई पुल, मुख्यमंत्री के उद्घाटन के पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIRAL VIDEO : ताकत कहें या प्रतिभा… सर पर बाइक रख बस की छत में चढ़ा शख्स…
Next Article सुशांत सिंह राजपूत केस : क्या गोया की पेंटिंग्स ही बनी सुशांत के डिप्रेशन की वजह ?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
First Video Game: क्या आपने कभी सोचा है…पहला वीडियो गेम का आविष्कार कब और किसने किया ?
Exclusive Featured Grand News Technology VIRAL VIDEO खेल छत्तीसगढ़ मनोरंजन रोचक खबरें विज्ञान शिक्षा June 7, 2025
CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की सफलता पर अमित शाह ने अफसरों को दी बधाई, बोले — जल्द छत्तीसगढ़ आकर जवानों से मिलूंगा
Grand News June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा
छत्तीसगढ़ देश June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?