Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: M S धोनी RETIREMENT : धोनी के इन रिकार्ड्स को तोड़ पाना आसान नहीं, जानें वो रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsखेलदेश

M S धोनी RETIREMENT : धोनी के इन रिकार्ड्स को तोड़ पाना आसान नहीं, जानें वो रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/08/16 at 3:14 PM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी नीली जर्सी (वनडे-टी-20 वाली) भी टांग दी। सफेद वाली (टेस्ट) तो छह साल पहले ही टांग चुके थे। लेकिन, अपना जलवा पीली जर्सी (आईपीएल) में दिखाते रहेंगे। आजादी के दिन उन्होंने ऐलान किया कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। भारतीय क्रिकेट की सूरत बदलने वाले इस खिलाड़ी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो लंबे समय तक उनके साथ जुड़े रहेंगे।

Contents
ALSO READ – बड़ी खबर : महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से कहा अलविदा… आईपीएल में बने रहेंगेटी – 20 में सबसे जयादा खेला बतौर कप्तान  ALSO READ – धोनी के साथ साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा गुडबॉय, फैंस हैरानछक्कों के सरताज माहीALSO READ – BREAKING : सन्यास की घोषणा के बाद… धोनी ने इंस्टाग्राम पर डाला यह पोस्ट… मिले 58 लाख लाइक्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर विकेटकीपर के तौर पर एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत विकेटकीपर होने के बावजूद बॉलिंग करने का रिकॉर्ड6 WT20s में एक टीम का नेतृत्व करने वाले इकलौते खिलाड़ीICC ODI रैंकिंग में नंबर 1 स्थान प्राप्त करने वाला सबसे तेज खिलाड़ी

ALSO READ – बड़ी खबर : महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से कहा अलविदा… आईपीएल में बने रहेंगे

टी – 20 में सबसे जयादा खेला बतौर कप्तान 

332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी। इससे ज्यादा मैचों में कोई खिलाड़ी बतौर कप्तान नहीं खेला। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने भी तीन सौ से अधिक मैचों में कप्तानी की। लेकिन दोनों धोनी से पीछे हैं। पोटिंग ने 324 तो फ्लेमिंग ने 303 मैच बतौर कप्तान खेले।

- Advertisement -
Ad image

खिलाड़ी                     कितने मैच में कप्तानी की

महेंद्र सिंह धोनी      –           72

विलियम पोटरफील्ड (आयरलैंड)   –   56

असगर अफगान (अफग़ानिस्तान)   –   49

डेरेन सैमी        –        47

 

- Advertisement -

 ALSO READ – धोनी के साथ साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा गुडबॉय, फैंस हैरान


छक्कों के सरताज माही

मैदान पर लंबे-लंबे छक्के मारने की क्षमता हमेशा ही धोनी की ताकत रही है. धोनी ने कुल 359 छक्के जड़े हैं। इनमें से 229 छक्के तो वनडे में ही हैं. धोनी वनडे में सबसे अधिक छक्के मारने वाले भारतीयों में से एक हैं, कई ऐसे मौके आए हैं जब उन्होंने छक्का लगाकर ही मैच खत्म किया है। 2011 विश्वकप फाइनल का छक्का कोई कैसे भूल सकता है।

- Advertisement -


ALSO READ – BREAKING : सन्यास की घोषणा के बाद… धोनी ने इंस्टाग्राम पर डाला यह पोस्ट… मिले 58 लाख लाइक्स


इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर 

धोनी जितने चतुर बल्लेबाज हैं विकेट के पीछे उनकी फुर्ती भी उतनी ही दिखती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम 195 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है. वहीं अगर कुल शिकार की बात करें, धोनी ने कुल 829 शिकार ( कैच-स्टंपिंग) किए हैं।


विकेटकीपर के तौर पर एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन

एक विकेटकीपर के तौर पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम हैं। धोनी ने 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे, यही धोनी का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा. इसके अलावा टेस्ट में उन्होंने एक दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा।


 

 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत

बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिनमें से एक सबसे ज्यादा टी-20 जीत का है. धोनी ने 72 टी-20 में कप्तानी की और 41 मैच जीते. भारत ने वनडे में भी सबसे ज्यादा मैच धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं।


 विकेटकीपर होने के बावजूद बॉलिंग करने का रिकॉर्ड

ये रिकॉर्ड थोड़ा अनोखा है, विकेटकीपर होने के बावजूद भी धोनी ने अभी तक 9 मैचों में गेंदबाजी की है. इससे पहले भारत की ओर से सैयद किरमानी ने भी 3 बार गेंदबाजी में हाथ आजमाया था।

इसके अलावा भी बतौर कप्तान सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतना, भारत को नंबर 1 टीम बनाना, कई मैचों में टीम को हार के मुंह से निकाल कर जीत दिलवाना ऐसे कई कारनामें धोनी के नाम है. अलविदा धोनी।


6 WT20s में एक टीम का नेतृत्व करने वाले इकलौते खिलाड़ी

इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कम से कम 10-12 साल के लिए कप्तान होना जरूरी है और इस तरह इसे तोड़ना एक मुश्किल रिकॉर्ड है।


ICC ODI रैंकिंग में नंबर 1 स्थान प्राप्त करने वाला सबसे तेज खिलाड़ी

 42 पारियों के अंत में, एमएस धोनी पहले ही एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए थे, इस प्रकार वह ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए।

TAGGED: M S धोनी RETIREMENT, ग्रैंड न्यूज़, जानें वो रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे, धोनी के इन रिकार्ड्स को तोड़ पाना आसान नहीं
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और हाथी की मौत
Next Article MURDER : टीवी देखने पर सगे भाईयों के बीच विवाद… छोटे ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया वार… और फिर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: नए स्थान पर बैंक का संचालन,ग्राहकों को मिल रही बेहतर सुविधा
Grand News छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG : GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के HSRP कैंप का आयोजन, दो दिन में 410 गाड़ियों में लगा नया नंबर प्लेट
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के HSRP कैंप का आयोजन, दो दिन में 410 गाड़ियों में लगा नया नंबर प्लेट
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 13, 2025
CG : हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख रूपयें फिरौती की मांग करने वाले आरोपी एक महिला एक पुरूष गिरफ्तार सायबर, थाना जांजगीर की त्वरित कार्यवाही
CG : हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख रूपयें फिरौती की मांग करने वाले आरोपी एक महिला एक पुरूष गिरफ्तार सायबर, थाना जांजगीर की त्वरित कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 13, 2025
CG NEWS: मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर जेलपारा वासियों ने निकाली रैली सोपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?