Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वैष्णो देवी यात्रा 2020 : मां वैष्णो देवी की यात्रा आज से शुरू, इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशसामाजिक

वैष्णो देवी यात्रा 2020 : मां वैष्णो देवी की यात्रा आज से शुरू, इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/08/16 at 1:15 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

कटरा । आज से वैष्णो देवी की यात्रा शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के चलते बीते 18 मार्च को वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। पांच महीने के इंतजार के बाद आज यानि 16 अगस्त से श्रद्धालु फिर से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। कोरोना के सख्त नियमों के साथ यात्रा शुरू हो रही है। फिलहाल यात्रा के पहले चरण में प्रतिदिन सिर्फ 2,000 श्रद्धालु ही दर्शन कर पाएंगे।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

एक दर्शनार्थी ने बताया कि कोरोना के कारण यात्रा 5 महीने से बंद थी, जम्मू से हम लोग का पहला ग्रुप है जो माता के दर्शन करने आए हैं। यहां पर सैनिटाइज़र मशीन और थर्मल मशीन लगे हुए हैं। जिनका ऑनलाइन सिस्टम हैं वही लोग ही माता के दर्शन कर पाएंगे।

- Advertisement -

Jammu & Kashmir: Mata Vaishno Devi Temple will reopen for public today, nearly 5 months after it was suspended due to COVID-19. Only 2,000 people will be allowed to visit the temple per day. A devotee says, "I'm happy that people can visit the temple once again." pic.twitter.com/BDYQA1z5WK

— ANI (@ANI) August 16, 2020

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन ने गत मंगलवार को राज्य के धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति देने के साथ स्पष्ट और सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे। राज्य प्रशासन की हरी झंडी मिलने के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 16 अगस्त से वैष्णो देवी यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है।


सख्त नियमों के साथ यात्रा शुरू

श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में केवल 2000 श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। इनमें से 1900 जम्मू कश्मीर के, जबकि 100 अन्य राज्यों के श्रद्धालु होंगे। अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य होगा। 10 साल से छोटे या फिर 60 साल से ऊपर के लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रथम चरण में यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी। हर श्रद्धालु को मास्क या फिर फेस शिल्ड पहनना अनिवार्य होगा और शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखना होगा। प्रथम चरण में दर्शन के लिए वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को केवल पारंपरिक मार्ग से ही जाना होगा और दर्शन के बाद वापस नए ताराकोट मार्ग से आना होगा।


श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का केवल ऑनलाइन पंजीकरण होगा। इच्छुक श्रद्धालुओं को यात्रा पंजीकरण केंद्र से तत्काल यात्रा पर्ची उपलब्ध नहीं होगी।


आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य

माता वैष्णो देवी यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य है।


श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे लंगर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां वैष्णो देवी के नए ताराकोट मार्ग के साथ ही सांझी छत मार्ग पर स्थापित निशुल्क लंगर फिर शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड द्वारा वैष्णो देवी भवन के साथ ही सांझी छत, भैरव घाटी आदि स्थानों पर अपने भोजनालय भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।


कटड़ा में स्थापित होंगे कोविड-19 रैपिड सेंटर

प्रशासन द्वारा कटड़ा में तीन कोविड रैपिड सेंटर नए बस स्टैंड, कटड़ा हेलीपैड और वैष्णो देवी के प्रवेश मार्ग दर्शनी ड्योढ़ी में स्थापित होंगे। वहां सभी श्रद्धालुओं का टेस्ट किया जाएगा।


 

TAGGED: इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन, ग्रैंड न्यूज़, यात्रा आज से शुरू, वैष्णो देवी यात्रा 2020
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : नवजात सहित 3 बच्चों को फेंका… फिर उफनती नदी में पिता ने लगा दी छलांग… वजह जानने प्रयास जारी
Next Article BREAKING : सन्यास की घोषणा के बाद… धोनी ने इंस्टाग्राम पर डाला यह पोस्ट… मिले 58 लाख लाइक्स
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG WEATHER UPDATE : रायपुर में चिलचिलाती धुप के बाद बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी तूफान के साथ हो रही बूंदाबांदी
Grand News May 20, 2025
भाजपा गरियाबंद मंडल कार्यसमिति घोषित: देखिए पूरी सूची
Grand News May 20, 2025
ठेले-खोमचे वालों के बढ़ी चिंता
CG : अब नहीं बिकेगी ठेले की चाय-भजिया? दुकान लेना होगा अनिवार्य, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 20, 2025
CG : समाधान शिविर में त्वरित राहत, राशन कार्ड पाकर हितग्राही हुए गदगद, मुख्यमंत्री का जताया आभार
CG : समाधान शिविर में त्वरित राहत, राशन कार्ड पाकर हितग्राही हुए गदगद, मुख्यमंत्री का जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?