Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SSR केस : हाउस कीपर का बड़ा खुलासा – 8 जून की रात रिया मैम बहुत गुस्से में थीं, और बिना डिनर किए अपने भाई के साथ चली गईं… घर छोड़ते ही महेश भट्ट को किया ये मैसेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशसामाजिक

SSR केस : हाउस कीपर का बड़ा खुलासा – 8 जून की रात रिया मैम बहुत गुस्से में थीं, और बिना डिनर किए अपने भाई के साथ चली गईं… घर छोड़ते ही महेश भट्ट को किया ये मैसेज

Poonam Shukla
Last updated: 2020/08/23 at 5:07 PM
Poonam Shukla
Share
8 Min Read
SHARE

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के हाउस कीपर रहे नीरज सिंह का एक बयान मीडिया में वायरल हो रहा है, जो उन्होंने पुलिस की पूछताछ में दिया था। नीरज ने इसमें 8 जून की कहानी सुनाई है। वही दिन, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। नीरज के मुताबिक, उस रात रिया इतने गुस्से में थीं कि बिना डिनर किए बैग पैक कर अपने भाई के साथ रवाना हो गई थीं।


ALSO READ – SSR CASE UPDATE : जादू-टोना वाले ऐंगल से जांच कर रही CBI टीम, सुशांत के मकान मालिक से होगी पूछताछ, जाने पूरा अपडेट

- Advertisement -
Ad image

 

तब डिनर सर्व करने की तैयारी कर रहे थे नीरज

नीरज कहते हैं, “8 जून को केशव (कुक) ने सभी के लिए डिनर बनाया। हम सर (सुशांत) और रिया मैम के लिए डिनर सर्व करने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक रिया मैम ने मुझे आवाज दी और उनका बैग पैक करने को कहा। वे बहुत गुस्से में दिख रही थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि अलमारी से उनके सारे कपड़े बैग में पैक कर दूं। बाद में वे बिना डिनर किए ही अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ चली गईं। तब सुशांत सर पूरे टाइम कमरे में बैठे रहे। रिया मैम के जाने के बाद उसी रात सुशांत सर की बहन मीतू सिंह घर आईं।


ALSO READ – SSR CASE : सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पहुँची सीबीआई की टीम, वारदात की क्राइम सीन करेगी तैयार, पड़ोसी ने भी किया यह बड़ा खुलासा…


 

टैरेस में सुशांत के साथ वर्कआउट करती थीं रिया

नीरज ने अपने बयान में यह भी बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद रिया माउंट ब्लैंक (जहां सुशांत का फ्लैट था) में शिफ्ट हो गई थीं। बकौल नीरज, “वे सर के साथ रह रही थीं। लेकिन, कभी-कभी एक-दो दिन के लिए पैरेंट्स से मिलने चली जाती थीं या फिर पैरेंट्स उनसे मिलने आ जाया करते थे। लॉकडाउन के दौरान रिया मैम और सुशांत सर सुबह उठने के बाद ब्लैक कॉफी लेते थे और फिर वर्कआउट के लिए टैरेस पर चले जाते थे। लंच के बाद कभी-कभी वे टैरेस में योगा और म्यूजिक इक्विपमेंट रखने को कहते थे। फिर उनके वहां से जाने के बाद मैं टैरेस साफ करता था। केशव डिनर बनाता था और फिर सर सोने चले जाते थे। यह उनका डेली रुटीन था।”


ALSO READ – SSR केस : डॉक्टरों का बड़ा आरोप – मुंबई पुलिस ने कहा था जल्दबाजी में पोस्टमॉर्टम करने


सुशांत का घर छोड़ते ही रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज

पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट सामने आई, जो 8 जून को रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच की है। रिया ने सुशांत का घर छोड़ते ही भट्ट को इस बारे में इन्फॉर्म किया था। उन्होंने खुद को भट्ट के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म ‘जलेबी’ के किरदार आयशा के रूप में मेंशन किया है और लिखा था कि वे आगे बढ़ गई हैं। तब महेश भट्ट ने उन्हें पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। दोनों के बीच हुई बातचीत कुछ इस तरह थी:-

रिया चक्रवर्ती : भारी दिल और राहत की भावना के साथ आयशा आगे बढ़ गई है सर…हमारा आखिरी कॉल जगाने वाला कॉल था। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।
महेश भट्ट: पीछे मुड़कर मत देखना। इसे संभव बनाओ, जो कि जरूरी है। आपके पिता को मेरा प्यार। उन्हें बहुत खुशी होगी।
रिया चक्रवर्ती: कुछ साहस मिला सर और आपने उस दिन फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उसने मुझे स्ट्रॉन्ग होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा खास होने के लिए उन्होंने आपको प्यार और शुक्रिया भेजा है।
महेश भट्ट: तुम मेरी बच्ची हो। मैं हल्का महसूस कर रहा हूं।
रिया चक्रवर्ती : आह…शब्द नहीं है सर…दिल भरा हुआ है। लेकिन आपके लिए जो फीलिंग होती है, वह सबसे अच्छी होती है।
महेश भट्ट: बहादुर होने के लिए शुक्रिया।
रिया चक्रवर्ती : किस्मत का शुक्रिया, जो उसने मुझे आपसे मिला दिया। आप सही हैं। हमारे रास्ते इस दिन के लिए ही मिले थे। सिर्फ एक फिल्म के लिए नहीं, बल्कि कुछ बहुत अलग है। आपके कहा एक-एक शब्द मेरे दिमाग में गूंजता है और आपके असीमित प्यार का गहरा प्रभाव महसूस होता है।
महेश भट्ट: हां, हां, हां। अगर मैं काम न आ सका तो मेरे होने का कोई मतलब नहीं है।
रिया चक्रवर्ती : आपने मुझे फिर आजाद कर दिया। भगवान की तरह एक ही जिंदगी में दूसरी बार। (संभवतः पहली बार के तौर पर वे उनकी फिल्म ‘जलेबी’ की बात कर रही हैं)
महेश भट्ट : रेस्ट।
रिया चक्रवर्ती: आह शांति।
महेश भट्ट : हैप्पी बर्थडे। (शायद महेश भट्ट इसे रिया का पुनर्जन्म मान रहे थे।)
रिया चक्रवर्ती : हाहा-हाहा…मैं स्माइल कर रही हूं। आई लव यू माय बेस्ट मैन। आपको प्राउड फील कराऊंगी।
महेश भट्ट : तुमने पहले ही करा दिया। वाकई। तुमने जो किया, उसके लिए गट्स चाहिए। पीछे मत मुड़ना।


ALSO READ  – RHEA VIRAL-रिया की जुबानी,जोशीले महेश की कहानी


8 जून को लेकर सुशांत के परिवार और रिया की अलग-अलग कहानी

8 जून को लेकर सुशांत के परिवार और रिया की ओर से अलग-अलग कहानी सामने आ चुकी हैं। सुशांत की बहन मीतू की मानें तो रिया ने उन्हें फोन करके फ्लैट पर बुलाया था और कहा था कि सुशांत से उनका झगड़ा हुआ है। जब मीतू वहां पहुंचीं तो रिया जा चुकी थीं। सुशांत ने भी दोनों के झगड़े के बारे में बताया था। मीतू के मुताबिक, वे सुशांत के साथ उनकी मौत से दो दिन पहले 12 जून तक रुकी थीं। लेकिन फिर उन्हें घर लौटना पड़ा था, क्योंकि उनके बच्चे छोटे हैं।


ALSO READ  – EXCLUSIVE-‘सॉरी बॉबू’ खोलेगा सुशांत की मौत का राज


 

रिया की ओर से जो कहानी आई, वह बिल्कुल उलट है। उन्होंने अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए दावा किया था कि मौत से पहले सुशांत बहुत परेशान थे। वे लगातार रो रहे थे और अपने परिवार को साथ रहने के लिए बुला रहे थे। 8 जून को जब उनकी बड़ी बहन मीतू साथ आकर रहने के लिए तैयार हो गईं तो अभिनेता ने रिया को उनके घर भेज दिया था।

TAGGED: SSR केस, ग्रैंड न्यूज़, महेश भट्ट, हाउस कीपर का बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हड़ताल फ़िलहाल नहीं… बस मालिकों ने कहा …
Next Article POLITICS : सोनिया भी पूर्णकालिक अध्यक्ष की पक्षधर… कही उन्होंने यह बड़ी बात… जानिए
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की की पूजा-अर्चना
Grand News July 18, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?