Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मनरेगा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का बड़ा फैसला… पढ़िए पूरी ख़बर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकार

मनरेगा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का बड़ा फैसला… पढ़िए पूरी ख़बर…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/08/29 at 12:32 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर।  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के लेबर बजट में डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की बढ़ोतरी की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मनरेगा के तहत रोजगार सृजन का लक्ष्य साढ़े 13 करोड़ मानव दिवसों से बढ़कर 15 करोड़ मानव दिवस हो जाएगा। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में इसकी सहमति दी गई।

लक्ष्य पूर्ण करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़

- Advertisement -
Ad image

छत्तीसगढ़ पूर्व में भारत सरकार द्वारा निर्धारित साढ़े 13 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजन के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में ही सालभर के लक्ष्य का 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ी संख्या में प्रदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए इस वर्ष का लेबर बजट बढ़ाने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को दिए थे। इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लेबर बजट में डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की वृद्धि की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

- Advertisement -

अब तक 46 लाख मानव दिवस रोजगार सृजन उल्लेखनीय है

- Advertisement -

कि प्रदेश में इस वर्ष अब तक मनरेगा के अंतर्गत कुल नौ करोड़ 46 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन किया जा चुका है। इस दौरान 26 लाख से अधिक परिवारों के करीब 48 लाख 70 हजार श्रमिकों को काम दिया गया है। वहीं 79 हजार 835 परिवारों को 100 दिनों से अधिक का रोजगार भी मुहैया कराया गया है।

 

TAGGED: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रैंड न्यूज़, बड़ा फैसला, मनरेगा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article National Sports Awards: रोहित शर्मा, विनेश फोगाट समेत 14 खेल हस्तियां शामिल नहीं होंगी
Next Article राजधानी में एक बार फिर एटीएम में बदमाशों की दबिश… कैमरा बंद कर, मशीन काटने का किया प्रयास
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सार्थक प्रयास कर रहे हैं।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 10, 2025
Jamun Khane Ke Fayde: “डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक — जानिए जामुन खाने के 10 जबरदस्त फायदे”
Foods Grand News छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य June 10, 2025
CG NEWS: युवाओं और महिलाओं के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही है 50 हजार से 25 लाख रुपए तक का लोन — जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 10, 2025
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के सामने ही हुई थी राजा की हत्या, सीन रीक्रिएट करने घटनास्थल पर जाएंगे आरोपी ? जानिए शुरू से अब तक क्या-क्या हुआ
क्राइम देश June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?