रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के चलते राजधानी रायपुर में सेलून दुकानों को खोलने के समय में संशोधन किया गया है। 6 अगस्त 2020 को जारी आदेश के मुताबिक अब तक दोपहर 11 से रात 8 बजे तक संचालित हो रहा था, अब सुबह 8 से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। साथ ही रविवार की जगह मंगलवार को बंद रखा जाएगा। कलेक्टर एस भारती दासन ने यह आदेश जारी किया। इससे पहले दुकानों के खुलने का समय सुबह 11 बजे से 8 बजे तक था।
ALSO READ – स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान – सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में कम हो सकती है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लेकिन उसके बाद…
Advertisements
Advertisements