रायपुर। दिल्ली के आर के खन्ना टेनिस स्टेडियम में आज हुए आल इंडिया टेनिस संघ के कार्यकारिणी के निर्वाचन में प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव, गुरुचरण सिंह होरा को निर्विरोध आल इंडिया टेनिस संघ का कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया गया। गुरुचरण सिंह होरा वर्तमान में प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव भी है।
लगभग 30 प्रदेश एवम केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधियों के बीच होरा का कार्यकारिणी सदस्य चुना जाना प्रदेश के लिए भी सम्मान की बात है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनिल जैन आइटा के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए वही मप्र टेनिस संघ के महासचिव अनिल धुप्पर आइटा के नए महासचिव चुन लिए गए। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जो टेनिस संघ एवम ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष भी है, उन्होंने ट्वीट कर गुरुचरण सिंह होरा को उनकी इस सफलता पर बधाई दी है।
Advertisements
Advertisements