रायपुर। राजधानी के खरोरा क्षेत्र में अलग अलग जगहों से दो हादसे की खबर आरही है। एक हादसा खरोरा के छड़िया मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई है। मृतक का नाम महेंद्र पात्रे उम्र 33 वर्ष बताया जा रहा है। महेंद्र पात्रे खौना गांव थाना धरसींवा का रहने वाला है। जो कि रायपुर के मेडिकल कारपोरेशन में काम करता था। सड़क दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ALSO READ – BREAKING : पुलिस को मिली बड़ी सफलता… कुआकोंडा क्षेत्र से 9 नक्सली गिरफ्तार… बैनर-पोस्टर-फटाका बरामद… SP अभिषेक पल्लव ने की पुष्टि
वही दूसरी घटना में खरोरा चीर घर के पास दो मोटरसाइकल की आपस में भीडत हो गई जिसमें दिवाकर राव और पूनाराम राव दोनों ही संतोषी नगर निवासी है। और जागेश्वर प्रसाद वर्मा और चंदन शर्मा जो कि गंभीर रूप से घायल है, उन्हें जिला रायपुर के खरोरा पुलिश द्वारा खरोरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लाकर उपचार हेतु दाखिल किया गया है।
Advertisements
Advertisements