भोपाल। भोपाल में नकली नोट गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से 70 हजार से ज्यादा के नकली नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने प्रिंटर, मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों से और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है। पकड़े गए आरोपी जबलपुर और भोपाल के रहने वाले हैं। वहीं मुख्य आरोपी हबीब को लालघाटी से गिरफ्तार किया गया था। इसके निशानदेही पर बाकी आरोपियों को पकड़ा गया।
BREAKING : 70 हजार के नकली नोटों के साथ… चार शातिर सपड़ाए… कई खुलासे की उम्मीद

Leave a comment