Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दुनिया की कोई ताकत लद्दाख में भारतीय जवानों को पेट्रोलिंग करने से नहीं रोक सकती – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

दुनिया की कोई ताकत लद्दाख में भारतीय जवानों को पेट्रोलिंग करने से नहीं रोक सकती – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Poonam Shukla
Last updated: 2020/09/17 at 4:10 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

नई दिल्ली। कोरोना के बीच संसद के पहले मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यसभा में भी चीन विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा, “दुनिया की कोई ताकत लद्दाख में भारतीय जवानों को पेट्रोलिंग करने से नहीं रोक सकती। पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना का बिल्ड अप पहली बार अप्रैल में नजर आया था। उन्होंने गलवान में हमारे जवानों के पेट्रोलिंग रूट को रोकने की कोशिश की थी।”

- Advertisement -
Ad image

राजनाथ बोले, “चीन के साथ सीमा का प्रश्न अभी तक अनसुलझा है। मई में चीन ने एलएसी पर कई बार हदें पार करने की कोशिश की। चीन ने बातचीत के बीच ही 29-30 अगस्त को लद्दाख में उकसावे की कार्रवाई की। उसकी कथनी और करनी में फर्क है।”

- Advertisement -

राजनाथ के भाषण की 5 अहम बातें

- Advertisement -

1. चीन ने समझौते तोड़े
राजनाथ ने कहा, “चीन के रवैए से पता चलता है कि वह दोनों देशों के समझौतों का सम्मान नहीं करता। चीन की सेना ने 1993 और 1996 के समझौते तोड़े। बॉर्डर पर शांति रखने के लिए एलएसी का सम्मान करना जरूरी है।”

2. लद्दाख में 38 हजार वर्ग किमी हिस्से पर चीन का अवैध कब्जा
“चीन ने अवैध तरीके से लद्दाख में 38 हजार वर्ग किमी हिस्से पर कब्जा कर रखा है। चीन-पाकिस्तान के 1963 के कथित समझौते के तहत पाकिस्तान ने उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का 5,180 वर्ग किमी हिस्सा अवैध रूप से चीन को दे दिया है। चीन अरुणाचल से सटे 90 हजार वर्ग किमी के इलाके पर भी अपना दावा करता है।”

3. चीन ने बॉर्डर के इलाकों में कंस्ट्रक्शन बढ़ाया
“चीन पिछले कई दशकों से बॉर्डर के इलाकों में सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है। उसने कंस्ट्रक्शन से जुड़ी एक्टिविटी भी बढ़ाई हैं। हमारी सरकार ने भी बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए बजट दोगुना किया है।”

4. चीन की वजह से युद्ध की स्थिति बनी
“हम चीन की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम हैं। किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे। चीन की हरकत की वजह से गलवान घाटी में युद्ध की स्थिति बनी। हम शांति चाहते हैं, लेकिन देश की रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे। 130 करोड़ देशवासियों को भरोसा देता हूं कि देश का सिर झुकने नहीं देंगे।”

5. हर स्थिति से निपटने को तैयार
“विवाद के पॉइंट्स और सैनिकों की संख्या को लेकर इस साल स्थिति अलग है। हम मौजूदा स्थिति का शांति से समाधान चाहते हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार हैं।”

TAGGED: GRAND NEWS, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजनाथ के भाषण की 5 अहम बातें, संसद सत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बहन के प्रेमप्रसंग से नाराज था भाई… बॉयफ्रेंड की काट दी नाक और दोनों कान… पढ़े पूरी खबर
Next Article IPL 2020 : आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी और अन्य भ्रष्ट गतिविधियों को रोकने के लिए BCCI ने अपनाया ये नया रास्ता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

07 JUNE 2025 HOROSCOPE: वृषभ, कर्क और कुंभ को आज चंद्राधियोग से मिलेगा भरपूर लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 7, 2025
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?