Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : एनसीबी के हाथ लगा बड़ा सुराग… ड्रग सप्लाई चेन ब्रेक… बाॅलीवुड में अब भूचाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइम

BREAKING : एनसीबी के हाथ लगा बड़ा सुराग… ड्रग सप्लाई चेन ब्रेक… बाॅलीवुड में अब भूचाल

Desk
Last updated: 2020/09/18 at 10:43 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। सुशांत सिंह मिस्ट्री के पीेछे कारणों को तलाशते हुए ड्रग माफियाओं से जुड़े चेन को ब्रेक करने में एनसीबी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में काम कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई टीम ने गुरुवार को चलाए गए एक ऑपरेशन में बॉलीवुड को हशीस सप्लाई करने वाली चेन के एक अहम प्लेयर को धर दबोचा है। ये ऑपरेशन शुक्रवार सुबह तक चला है। बॉलीवुड को ड्रग्स सप्लाई करने वालों में से एक बड़े सप्लायर का नाम राहिल विश्राम है।

रिया चक्रवर्ती जिस केस में फंसी हैं उसी मामले की तहकीकात करते हुए समीर वानखेड़े और उनकी टीम को राहिल की डिटेल्स मिलीं जो कि सीधे तौर पर इस नेटवर्क से कनेक्ट होती हैं। जिसके बाद राहिल के वर्सोवा स्थित घर पर छापा मारा गया। गुरुवार को शुरू हुई ये रेड आज सुबह तक चली जिसके बाद वहां से उच्च क्वालिटी का हशीस (जिसे हिमाचल की मनाना क्रीम नाम से भी जाना जाता है) प्राप्त हुई।

- Advertisement -
Ad image

ये एक उच्च गुणवत्ता की नारकोटिक ड्रग है जिसका वजन तकरीबन 1 किलो है। इसकी मार्केट में कीमत तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा राहिल के घर से 4.5 लाख रुपये भी एनसीबी ने सीज किए हैं। शुरुआती पूछताछ में राहिल ने अपने बॉस के बारे में बताया है जो बॉलीवुड को ड्रग्स की सप्लाई करता है।

- Advertisement -

एनसीबी ने फिलहाल राहिल द्वारा दी गई लीड को फॉलो कर रही है ताकि उनके मुखिया को पकड़ा जा सके। राहिल के बॉस का पकड़ा जाना बॉलीवुड ड्रग सप्लाई चेन को क्रैक करने में एक बड़ी कामयाबी हो सकती है। एनसीबी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक राहिल का सीधे तौर पर उन तमाम आरोपियों से कनेक्शन है जो इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं।

- Advertisement -

राहिल के अनुज केसवानी, कैजान और शोविक चक्रवर्ती के साथ सीधे लिंक पाए गए हैं, क्योंकि विश्राम के सीधे बॉलीवुड के साथ लिंक हैं इसलिए एक बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इसमें निशाने पर है। तलवार नाम का एक और पैडलर है जिसके बारे में एनसीबी अभी पड़ताल कर रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल आज का राशिफल : जानिए कितना शुभ है आज आपका दिन
Next Article BREAKING : अभिनेता सुशांत की हत्या… या फिर आत्महत्या… विसरा रिपोर्ट से आज खुल सकता है राज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

TRANSFER
CG BREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 20 घायल
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 20 घायल
Grand News June 30, 2025
Bihar News : बिहार में कांग्रेस ने की AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट 
Bihar News : बिहार में कांग्रेस ने की AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट 
Breaking News NATIONAL June 30, 2025
SPORTS NEWS : 21 वी छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, मुख्य अतिथि मंत्री टंक राम वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?