Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्रिकेट फेैन्स का इंतजार हुआ ख़त्म… अब से कुछ देर में होगा आईपीएल का आगाज़… टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम …
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेलछत्तीसगढ़देशसामाजिक

क्रिकेट फेैन्स का इंतजार हुआ ख़त्म… अब से कुछ देर में होगा आईपीएल का आगाज़… टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम …

GrandNews
Last updated: 2020/09/20 at 2:48 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

डेस्क।  क्रिकेट फैंस जिस पल का इंतजार इस साल की शुरुआत से कर रहे थे वो पल अब काफी नजदीक आ गया है। दर्शकों के लिए यह काफी खुशनुमा पल होगा जब आज अबसे कुछ ही देर में इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में टूर्नामेंट की दो सबसे बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से भारत के बाहर यूएई में हो रहे आईपीएल का शुभारंभ हो जाएगा। सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस बार के आईपीएल के सभी मैच यूएई के तीन शहरों दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा 24 मैच दुबई, 20 मैच अबु धाबी और 12 मैच शारजाह में होंगे।

- Advertisement -
Ad image

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और उसने सर्वाधिक चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते हैं।

- Advertisement -

दूसरी ओर भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। टीम ने 2010, 2011 और 2018 में खिताब को अपने नाम किया है। आइए नजर डालते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख पाएंगे।

- Advertisement -
  1.  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2020 का पहला मैच आज शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा।
  2. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख सकेंगे।
  3. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार एप पर भी देख पाएंगे।

आइये नज़र डालते हैं इन टीमों पर भी – 

CSK 2020: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।

Mumbai Indians 2020: रोहित शर्मा (कप्तान), दिग्विजय देशमुख, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, शेरफने रदरफोर्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, मिशेल मैक्लिनेगन, प्रिंस बलवंत राय सिंह, अनुकूल रॉय, इशान किशन।

TAGGED: GRAND NEWS, आईपीएल 2020, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में खुलेगा महिला थाना… महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने की डीजीपी से चर्चा…
Next Article बिलासपुर में सख्ती के साथ रहेगा लॉकडाउन… लेकिन कलेक्टर ने दी जरूरी राहत… पढ़िए क्या हैं जरूरी निर्देश ??
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अब कॉल करने पर नहीं सुनाई देगी Amitabh Bachchan की Cyber Crime Caller Tune
अब कॉल करने पर नहीं सुनाई देगी Amitabh Bachchan की Cyber Crime Caller Tune
NATIONAL देश मनोरंजन June 26, 2025
BIG NEWS
BIG NEWS: एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश: ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवरी सफल, जांच जारी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद... सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी... मौत
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद… सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी… मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू
BIG NEWS : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू
Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?