Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बृजमोहन के करीबी माने जाने वाले अमित साहू को मिली भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की कमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsसामाजिक

बृजमोहन के करीबी माने जाने वाले अमित साहू को मिली भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Poonam Shukla
Last updated: 2020/09/29 at 10:42 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। मंगलवार को भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की सुची जारी की गई। नई कार्यकारिणी में रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के खास समर्थक और उनके बेहद करीबी माने जाने वाले अमित साहू को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। अमित साहू मूलत रायपुर के रहने वाले है। उनका निवास रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ही है। इसके पहले वे युवा मोर्चा में रायपुर जिला के महामंत्री और प्रदेश मंत्री के पद भी रह चुके है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अपने नियुक्ति के बाद नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सबसे पहले अपने आदर्श और राजनीतिक गुरू पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुचे और उनका आर्शीवाद लिया। अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। अग्रवाल ने उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर गफ्फू मेमन, तुषार चोपड़ा, सचिन मेघानी, सौरभ जैन, अर्पित सूर्यवंशी, गुरमीत सिंग, फणीन्द्र तिवारी, विपिन साहू, अनुराग साहू, गोपाल साहू, गौतम साहू, संभव शाह, राहुल राय, विकास साहू, आशीष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजुद थे।

- Advertisement -

इधर अपने नियुक्ति के बाद भाजुयमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा उन्हे युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौपी है। मै पार्टी को विश्वास दिलाता हूॅ कि संगठन के विश्वास पर खड़ा उतरूंगा। साहू ने कहा कि विपक्ष के दौर में पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा की टीम को रिचार्ज किया जाएगा। प्रदेशभर में युवा मोर्चा को संगठित, मजबुत और सशक्त करने की दिशा में काम करेंगे। नए उत्साह और आक्रमता के साथ युवा मोर्चा की टीम कांग्रेस सरकार की विकास विरोधी नीतियो पूरे जोश और ताकत के साथ विरोध दर्ज कराएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एक ही नाम के दो मरीज होने से कोरोना संक्रमित कैदी ने उठाया फायदा… कोविड हॉस्पिटल से हुआ फरार 
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में आज मिले 2197 नए कोरोना संक्रमित… 3095 हुए स्वस्थ… 14 की मौत… इन जिलों से मिले इतने मरीज 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 CG NEWS : गांजे की तस्करी करते पकड़ाया आरक्षक, बताया – हजार रूपये मिलते थे  
Grand News May 22, 2025
CG NEWS: भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन का उद्घाटन: बस्तर क्षेत्र में विकास को मिली नई गति
Grand News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
CG NEWS:रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों पर कार्यशाला का आयोजन 24 मई को, जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल कार्यशाला में होंगे शामिल
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
CG NEWS:खादी को आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध : राकेश पाण्डेय गरियाबंद और मैनपुर के दौरे पर पहुंचे ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष, खादी केंद्रों का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?