अंबिकापुर। मामला डूमरडीह गाँव का है, जहाँ राजकुमार नामक अधेड़ का शव उसके ही बिस्तर में बरामद हुआ था। मृतक के बारे में पत्नी ने बताया कि वह आदतन शराबी था और बीति रात शराब पीकर सोया तो उठा ही नही।
Contents
ALSO READ : BIG BREAKING : BJP प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित… 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री व 8 मंत्री समेत 140 लोगों की जंबो टीम गठित… देखें किसे क्या पद मिला
इस बीच पुलिस का ध्यान मृतक के गले पर मौजुद काले निशान पर गया, PM रिपोर्ट में ख़ुलासा हुआ कि मौत गला दबाकर दम घोंटने से हुई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो पत्नी राजकुमारी ने ख़ुलासा करते हुए बताया रोज शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान कर दिया था। रात को फिर झगड़ा लड़ाई किया। तो कपड़े से गला घोंट कर मैने मार दिया।
दरअसल रोज शराब पीकर घर में विवाद झगड़ा करने वाले पति से परेशान पत्नी ने हंगामे करने के बाद सो रहे पति का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला पुलिस की हिरासत में है। दंपत्ति के 19 वर्षीय पुत्र ने पिता की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को दी थी।
ALSO READ : VIDEO : खुद की जान की परवाह किये बिना पोते ने पागल सांड से बचाई दादी की जान, देखे वीडियो
Advertisements
Advertisements