Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: TRIBUTE : जोहरा सहगल की याद में… GOOGLE ने बनाया डूडल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

TRIBUTE : जोहरा सहगल की याद में… GOOGLE ने बनाया डूडल…

GrandNews
Last updated: 2020/09/29 at 6:14 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

डेस्क।   गूगल ने मंगलवार को प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेत्री जोहरा सहगल के सम्मान में उन्हें याद करते हुए डूडल बनाया। सहगल देश की पहली कलाकारों में से थीं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त थी। उन्हें 1998 में पद्म श्री, 2001 में कालिदास सम्मान और 2010 में पद्म विभूषण सहित देश के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया। गूगल अमूमन हर दिन किसी न किसी महान शख्सित को याद करते हुए डूडल बनाता है।

- Advertisement -

उनका जन्म सहारनपुर में ढोली खाल के पास मोहल्ला दाऊद सराय में 27 अप्रैल 1912 को पठान मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम साहेबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्ला खान था। उनके पिता मुमताज उल्ला खान और नातिका उल्ला खान उतर प्रदेश के रामपुर निवासी थे।
सात बच्चों में तीसरे नंबर की जोहरा बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा वाली थीं, लेकिन अपनी रुचि के अनुसार नृत्य और रंगमंच में 14 साल तक सक्रिय रहने के बाद उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर फिल्मी दुनिया के नाम रहा। वह अकेली ऐसी शख्स रहीं, जिन्होंने पृथ्वीराज कपूर, पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर नए जमाने के अभिनेता रणबीर कपूर तक के साथ अभिनय कर छाप छोड़ी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जोहरा ने अपनी पढा़ई क्वीन मैरी कॉलेज से पूरी की और उनके लिए कॉलेज में पर्दा रखना अनिवार्य था। जर्मनी के मैरी विगमैन बैले स्कूल में एडमीशन पाने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं। तीन साल तक यहां जोहरा ने नए जमाने का डांस सीखा। एक कार्यक्रम के दौरान जोहरा की मुलाकात भारत के मशहूर नर्तक उदय शंकर से हुई।

- Advertisement -

विदेश में इतनी खूबसूरत भारतीय युवती की पारंपरिक नृत्य में दिलचस्पी देख उदय शंकर बहुत खुश हुए और बोले कि वतन पहुंचते ही वह उनके लिए काम देखेंगे। बाद में उन्होंने भारतीय नृत्य क्षेत्र के महान शख्सियत उदय शंकर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौरा किया।

- Advertisement -

1945 के वर्षों के बाद, सहगल इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन में शामिल हो गईं और अभिनय में जुट गईं। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में नीचा नगर शामिल है, जो 1946 में कान फिल्म समारोह में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म ने महोत्सव का सर्वोच्च सम्मान, पाल्मे डी’ओर पुरस्कार जीता।

1962 में सहगल के लंदन चले जाने के बाद, उन्होंने ‘डॉक्टर हू ‘और ‘द 1984 माइनिजीरिज द ज्वैल इन द क्राउन’ जैसे ब्रिटिश टेलीविजन शो में काम किया। उन्होंने बेंड इट लाइक बेकहम में भी भूमिका निभाई। 10 जुलाई, 2014 को नई दिल्ली में सहगल का निधन हो गया था।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

TAGGED: GOOGLE, GRAND NEWS, गूगल, छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  बड़ी खबर : सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक और अभिनेता की संदिग्ध मौत… परिवार ने जताई हत्या की आशंका
Next Article कलयुगी बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या… कुदाली से किया ताबड़तोड़ वार… आरोपी पुत्र गिरफ्तार 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश! निकाह पढ़ाने के लिए मौलवियों की फीस तय, अब 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे
CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश! निकाह पढ़ाने के लिए मौलवियों की फीस तय, अब 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
GRAND NEWS : पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शामिल हुए छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी
Grand News June 3, 2025
New Aadhaar App: अब OYO में नहीं लगेगा आधार कार्ड बिंदास करिए होटलों में Check-IN
New Aadhaar App: अब OYO में नहीं लगेगा आधार कार्ड बिंदास करिए होटलों में Check-IN
Grand News टेक्नोलॉजी June 3, 2025
CG VIDEO : मेरे खिलाफ पहले से 18 केस हैं; बिलासपुर में शराब दुकान के अहाते में गार्ड की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
CG VIDEO : मेरे खिलाफ पहले से 18 केस हैं; बिलासपुर में शराब दुकान के अहाते में गार्ड की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?