Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: INTERVIEW : कोरोना संक्रमण पर अमिताभ ने पूछे सवाल… तो सीएम बघेल ने दिए जवाब… देखिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsVIRAL VIDEOरायपुर

INTERVIEW : कोरोना संक्रमण पर अमिताभ ने पूछे सवाल… तो सीएम बघेल ने दिए जवाब… देखिए

Desk
Last updated: 2020/10/02 at 3:26 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के विस्तार को लेकर अचंभित होना हर किसी के लिए लाजिमी है। एक समय में कोरोना प्रदेश में आकर लौटने की स्थिति में आ चुका था, लेकिन फिर जो कोरोना का सैलाब आया, उसका नतीजा है कि प्रदेश में संक्रमितों की संख्या एक लाख पार हो चुकी है, तो अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संघर्षरत हैं। वहीं मौत का आंकड़ा हजार के करीब पहुच गया है।

कोरोना से जुड़े तमाम बातों को लेकर आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इंटरव्यू लिया। जिसमें सीएम बघेल ने बेहद चातुर्यता से उनके हर सवाल का जवाब भी दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को अब लोगों की मदद और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से रोका जाएगा। कहा, लॉकडाउन खुलने के बाद संक्रमण बढ़ा है, लेकिन अब वे फिर से बंद के पक्ष में नहीं हैं। मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को एक्टर अमिताभ बच्चन को इंटरव्यू दे रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

एनडीटीवी के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि लॉकडाउन खुलने के बाद छत्तीसगढ़ में 300 फीसदी कोरोना के मरीज बढ़े हैं। इसका कारण क्या है? इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि लॉकडाउन के समय सरकार ने कई कदम उठाए। राज्य की सीमाएं सील की गई। जो विदेशों से आए उनकी पहचान की। इससे संक्रमित 3 फीसदी पर ले आए।

- Advertisement -

होम आइसोलेशन से फायदेमंद
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ की सीमा 7 राज्यों से जुड़ी हुई है। बहुत बड़ा इलाका नक्सल से प्रभावित है। लॉकडाउन खुलने के बाद बाहर से लोग आए। ट्रेन, बस और फ्लाइट शुरू हुई। जवान भी लौटे। इससे संक्रमण बढ़ा। हालांकि वे अब लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। कहा, लोग अस्पताल में अकेला महसूस करते हैं। परिजन भी मरीजों से मिल नहीं सकते।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसे देखते हुए होम आइसोलेशन की शुरुआत की है। इसका लाभ लोग ले रहे हैं। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी नहीं है, वे परिवार के साथ रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। इनकी बड़ी संख्या है। हम घर-घर दवाइयां बांट रहे हैं। कॉल सेंटर के जरिए डॉक्टर लगातार संपर्क में हैं। उनको सही सुझाव दे रहे हैं। हमारे यहां संक्रमित की संख्या 31 हजार है।

https://www.youtube.com/watch?v=B-rFzYY8y1M

साभार – : NDTV

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : भीमा मंडावी हत्याकांड में… 33 के खिलाफ चार्जशीट… 6 गिरफ्त में, 5 की मौत… 22 अब भी गिरफ्त से बाहर
Next Article ACCIDENT : कार को साइड देते हुए ट्रक नाले में गिरी… सीआरपीएफ जवानों ने किया घायलों का उपचार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?