Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UNVEILING : मंत्रालय में सीएम ने किया गांधी प्रतिमा का अनावरण… जयंती अवसर पर किया नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरायपुरसरकार

UNVEILING : मंत्रालय में सीएम ने किया गांधी प्रतिमा का अनावरण… जयंती अवसर पर किया नमन

Desk
Last updated: 2020/10/02 at 2:26 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन परिसर में बापू की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री बघेल ने गांधी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, गांधीजी के आदर्शों, सिद्धांतों, उनके त्याग और बलिदान की याद ताजा करती रहेगी। बापू की प्रेरणा हम सब को सही रास्ता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि दुविधा की स्थिति में जब कोई कठिन फैसला लेना होगा, तो गांधीजी के आदर्श और सिद्धांत सही निर्णय लेने में मदद करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बापू हम सबके मन में बसे हैं। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंग्रेजों के खिलाफ बस्तर में शहीद गेंदसिंह और रायपुर अंचल में शहीद वीरनारायण सिंह ने आजादी का अलख जगाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आजादी के लिए संघर्षरत अलग-अलग धाराओं को एकजुट किया और निर्णायक संर्घष के लिए इसे अहिंसा एवं सत्याग्रह के रास्ते पर आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान बापू का छत्तीसगढ़ भी आगमन हुआ। छत्तीसगढ़ का जनमानस बापू से प्रेरित रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज एवं ग्राम उत्थान का प्रयोग वास्तव में आत्मोत्थान से जुड़ा है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी मंत्रालय में बापू की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांधी जी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि हम कोई भी निर्णय लेने के पहले यह भी विचार करें कि समाज के अंतिम व्यक्ति पर इस फैसले का क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बापू की प्रतिमा प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों में बापू जैसी संवेदनशीलता का संचार करेगी।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद भारत माता के अनेक महान सपूतों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वाधीनता संग्राम को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया और सत्य, अहिंसा, समरसता, अपनी सरलता और सहजता से जनमानस में राष्ट्रीयता की भावना जागृत की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से गांधीवाद को समझने और उसका अनुसरण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे। मंत्रालय में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article POLITICS : स्थानीयता की आड़ लेकर… टिकट की जुगाड़ में भाजपाई… जाने किसकी चमकेगी किस्मत
Next Article TRP Rating: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लगा ज़ोर का झटका, कई हफ़्ते बाद टॉप 5 की लिस्ट से बाहर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर लूट: भानुप्रतापपुर का उदाहरण
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?