मुंबई। हिन्दी सिने जगत आज भी रेखा के नाम के बिना अधूरा ही लगता है। 70 से लेकर 90 के दशक में रेखा ने हिन्दी सिनेमा जगत में जो मुकाम हासिल किया, आज भी पूरा हिन्दुस्तान उसे याद करने से नहीं थकता। 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में जन्मी रेखा का आज 66 वां जन्मदिन है। हिन्दी सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों के साथ उनके चाहने वालों की शुभकामनाएं लगातार उन्हें मिल रहीं हैं।
प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री रेखा के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती हर किसी को अपनी तरफ खींच लेती है। ऐसे ही उनका अभिनय था, जिसने हर किसी को काफी प्रभावित किया और आज भी हिन्दी सिनेमा जगत के साथ तमाम क्षेत्रीय भाषाओं की अभिनेत्रियां उनकी नकल करने का प्रयास करती रहती हैं।
ग्रेंड न्यूज की तरफ से रेखा जी आपको, आपके 66 वें जन्मदिन पर अपने सभी पाठकों और परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।