Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MURDER : नेता और उनकी पत्नी की… अज्ञात लोगों ने घर घुसकर की निर्मम हत्या… बडे़ बेटे की भी हुई थी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERक्राइम

MURDER : नेता और उनकी पत्नी की… अज्ञात लोगों ने घर घुसकर की निर्मम हत्या… बडे़ बेटे की भी हुई थी हत्या

Desk
Last updated: 2020/10/11 at 2:41 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

धनबाद। झारखंड के धनबाद में सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है। वारदात को देररात अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले गोली मारी है, उसके बाद गला भी रेत दिया है। दोनों का शव उनके घर के आंगन में खून से लथपथ मिला। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने इस बात की जानकारी दी है।

- Advertisement -

धनबाद के एसएसपी ने बताया कि सुदामडीह थाना इलाके के भौंरा गांव में शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की शनिवार की देर रात हत्या कर दी गई। दोनों का शव रविवार सुबह लहूलुहान अवस्था में उनके घर से मिला है। मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है। 50 वर्षीय शंकर रवानी जेएमएम धनबाद महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बताया जा रहा कि घर में कोई चहल-पहल नहीं होने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। जिसके बाद हत्या के मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदरी के डीएसपी एके सिन्हा, भौरा ओपी प्रभारी कालिका राम, सुदामडीह थाना प्रभारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने चाकू और नाइन एमएम का एक खोखा जब्त किया है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश और राजनीतिक द्वेष ही माना जा रहा है। शंकर की हत्या की जानकारी पाकर सिंदरी में रहने वाली उनकी बहन और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शंकर रवानी का 22 वर्षीय एक बेटा करण है, जो शहर के बाद बाहर पढ़ाई कर रहा है। साल 2017 में आपसी रंजिश को लेकर शंकर रवानी के बेटे 25 वर्षीय कुणाल रवानी की हत्या भी इसी तरह अपराधियों ने कर दी थी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ग्रैंड न्यूज़ के संपादक संजय शुक्ला… उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित …महंत कॉलेज में हुआ समारोह
Next Article आग से होने वाली बड़ी घटनाओं पर नियंत्रण पाने… अब दो पहिया वाहनों में अग्निशमन की होगी व्यवस्था…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : मोर गांव, मोर पानीअभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
CG : मोर गांव, मोर पानीअभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 31, 2025
CG CRIME NEWS : घर में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG : पानी को लेकर हाहाकार, हाथों में खाली बर्तन लेकर उतरे सड़क पर, NH जाम? बारिश में भी नहीं डिगे बच्चों और महिलाओं के हौसले
CG : पानी को लेकर हाहाकार, हाथों में खाली बर्तन लेकर उतरे सड़क पर, NH जाम? बारिश में भी नहीं डिगे बच्चों और महिलाओं के हौसले
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG BREAKING: लाइन चालू थी या सिस्टम फेल? ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को लगा करंट, हालत गंभीर
CG BREAKING: लाइन चालू थी या सिस्टम फेल? ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को लगा करंट, हालत गंभीर
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ राजिम May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?