Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आग से होने वाली बड़ी घटनाओं पर नियंत्रण पाने… अब दो पहिया वाहनों में अग्निशमन की होगी व्यवस्था…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देश

आग से होने वाली बड़ी घटनाओं पर नियंत्रण पाने… अब दो पहिया वाहनों में अग्निशमन की होगी व्यवस्था…

GrandNews
Last updated: 2020/10/11 at 3:07 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  केंद्र सरकार देश में दो पहिया वाहनों  में अग्निशमन प्रणाली लगाने के मानक लागू करने जा रही है। इससे दो पहिया वाहन पर सवार फायर फाइटर संकरी गलियों व घनी बस्तियों में आसानी व तेज गति से पहुंच सकेंगे। त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से बड़े हादसों को रोका जा सकेगा, जिससे जानमाल की रक्षा सुनिश्चित होगी। नई श्रेणी के अग्निशमन वाहनों के दूत कार में आग लगने, सड़क दुर्घटना, आतंकी हमला, आपातकालीन स्थिति व भूकंप आदि विषम परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकेंगे।

- Advertisement -

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रायल ने शुक्रवार को अग्निशमन प्रणली युक्त दो पहिया वाहनों के निर्माण, बदलाव व कार्य संबंधी अंतिम मसौदा तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक दो पहिया वाहनों में अग्निशमन प्रणाली लगाने के लिए जरुरी उपाय (पुर्जे-उपकरण) किए जांएगे। इसमें वाहन में आग से निपटने के दूसरे आश्यक उपकरण होंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दो पहिया वाहन में कम से कम एक किलो का एक अग्निशामक व आग बुझाने के लिए कैमिकल होगा। वाहनों पर नीले रंग की इमरजेंसी बत्ती (फ्लैश लाइट) व हूटर अथवा सायरन होना चाहिए। जिससे ट्रैफिक में वाहन को तेजी से आगे बढ़ने के लिए रास्त मिल सके। वाहन को खड़ा करने के लिए बीच व दोनों ओर स्टैंड होंगे। इसकी अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होगी। इसके साथ ही जनता को संबोधन करने के लिए उद़्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा मासैदा में दो पहिया अग्निशमन वाहनों के संचालन के लिए स्पेशल परपज व्हीकल बनाने का प्रावधान किया जाएगा।

- Advertisement -

इसमें उल्लेख है कि सरकार के लिए महानगरों व शहरो की संकीर्ण गलियों व बस्तियों में आग की घटनाओं से निपटना हमेशा से बड़ी चुनौती रही है। चार पहिया अग्निशमन वाहनों के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने से आग की घटनाएं भीषण रूप धारण कर लेती हैं, जिसमें खासा जानमाल का नुकसान होता है।

- Advertisement -
TAGGED: GRAND NEWS, केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़, दो पहिया वाहनों  में अग्निशमन प्रणाली
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MURDER : नेता और उनकी पत्नी की… अज्ञात लोगों ने घर घुसकर की निर्मम हत्या… बडे़ बेटे की भी हुई थी हत्या
Next Article BIG NEWS : मरवाही उपचुनाव के लिए भाजपा ने की प्रत्याशी की घोषणा… डॉ. सिंह पर जताया भरोसा…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?