Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME : गांजा प्रकरण में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार… युवकों को फंसाने दे रहे थे धमकी… वसूली की थी कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमजांजगीर-चांपा

CRIME : गांजा प्रकरण में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार… युवकों को फंसाने दे रहे थे धमकी… वसूली की थी कोशिश

Desk
Last updated: 2020/10/12 at 1:13 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के अलावा यदि कोई धधकती खबर है, तो वह है ड्रग्स, अवैध शराब और गांजा। नशे के इस अवैध कारोबार में पुलिस वालों के हाथ भी रंगे हुए हैं। इसका ताजा तरीन उदाहरण जांजगीर-चांपा जिले के बिलाईगढ़ से सामने आया है। जिसकी वजह से दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि यहां पर मामला गांजा तस्करी का नहीं है, बल्कि गांजा की आड़ में अवैध वसूली का है।

दरअसल, जांजगीर के रहने वाले ये पुलिसकर्मी कुछ युवकों को गांजे के केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूली कर रहे थे। बिलाईगढ़ पुलिस ने दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महासमुंद जिले के ग्राम हड्‌डासरा रहने वाले राजकुमार तांडी को रविवार की सुबह एक शख्स ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिसवाला बताया और नरेश कुम्भर व महेश्वर महानंदा को गांजे के साथ पकड़े जाने की जानकारी दी। फोन करने वाले ने राजकुमार को बिलाईगढ़ के पास बुलाया।

- Advertisement -
Ad image

राजकुमार को दोबारा एक फोन आया। इस बार उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर युवकों को जेल भेजने की धमकी दी गई। राजकुमार अपने रिश्तेदारों के साथ बिलाईगढ़ थाने गया। वहां पुलिस ने बताया कि ऐसा कोई भी फोन राजकुमार के पास नहीं किया गया। इस तरह से इस कांड का खुलासा हुआ।

- Advertisement -

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दो आरक्षक पतिराम यादव व जनक कश्यप शामिल हैं। यह शिवरीनारायण थाना में पदस्थ हैं। इनके साथी सुजीत रात्रे, रामकिशन रात्रे और राहुल श्रीवास को भी इस मामले में पकड़ा गया है। इस मामले में जांजगीर की एसपी पारुल माथुर इस मामले में आरोपी आरक्षकों केा सस्पेंड कर दिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : खुशबू सुंदर का कांग्रेस से इस्तीफ़ा… कर सकती हैं भाजपा प्रवेश…
Next Article नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर आदित्य नारायण ने क्यों किया ऐसा पोस्ट…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले, सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले मुख्य सचिव को दी जायेगी विदाई 
छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?