Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मशहूर संगीतकार का निधन… सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

मशहूर संगीतकार का निधन… सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/10/12 at 4:33 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार राजन का बंगलूरू में निधन हो गया है। उन्होंने दिग्गज संगीतकार और अपने बड़े भाई नागेंद्र के साथ मिलकर कई शानदार फिल्मों में संगीत दिया था। इन दोनों को राजन-नागेंद्र के जोड़ी के तौर पर याद किया जाता रहा है। नागेंद्र का निधन साल 2000 में ही हो गया था। ऐसे में राजन के निधन के बाद अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की यह जोड़ी हमेशा के लिए खत्म हो गई है।

- Advertisement -

87 साल के राजन के निधन की जानकारी उनके बेटे आर अनंत कुमार ने दी है। आर अनंत कुमार ने बताया कि वह स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जा जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आर अनंत कुमार ने कहा, ‘वह पूरी तरह से ठीक थे और ऑनलाइन म्यूजिक क्लास देने पर विचार कर रहे थे। दो दिन पहले उन्हें बदहजमी की शिकायत हुई और उनका 11 अक्तूबर को निधन हो गया’।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आपको बता दें कि राजन के बड़े भाई संगीतकार नागेंद्र का 65 साल की उम्र में साल 2000 में निधन हो गया था। राजन और नागेंद्र की जोड़ी ने लंबे समय तक शानदार संगीत दिया था। यह दोनों मैसूरु के शिवरामपेट में संगीत से जुड़े मध्यम वर्गीय परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता हार्मोनियम और बांसुरी वादक थे, जिन्होंने कई मूक फिल्मों में पार्श्व संगीत दिया। वहीं, राजन वायलिन वादक जबकि नागेंद्र को जल तरंग में महारत हासिल थी।

- Advertisement -

दक्षिण भारतीय विशेषकर कन्नड़ और तेलुगु फिल्म जगत में 1950 से 1990 तक उनका बोलबाला रहा। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दोनों की जोड़ी लंबे समय तक साथ काम करने वाली जोड़ी थी। राजन और नागेंद्र ने कन्नड़ सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत फिल्म सौभाग्य लक्ष्मी से की थी। इसके बाद इन दोनों ने करीब 375 फिल्मों में संगीत दिया और दर्शकों के दिलों को जीता।

- Advertisement -

 

TAGGED: ऑनलाइन म्यूजिक क्लास, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री, ग्रैंड न्यूज़, बंगलूरू में निधन, मशहूर संगीतकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हादसा : पंजाब से बलौदाबाजार लौट रही प्रवासी श्रमिकों की बस हुई हादसे का शिकार… अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी… 11 श्रमिक गंभीर रूप से घायल… जाने पूरा मामला…
Next Article Cg breaking : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश ट्रांसफर ब्रेकिंग : 4 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला… एसपी ने जारी किया आदेश… देखे सूची…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG NEWS: जल जीवन मिशन : पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
 UPSC Prelims 2025 : कल होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए निर्देश
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
ग्राम रोजगार सहायक को पद से हटाया गया,दूसरे व्यक्ति के मकान की जियोटैगिंग कर राशि आहरण का मामला आया सामने
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?