Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आत्‍मदाह करने वाली मह‍िला की मौत, पूर्व राज्यपाल का बेटा हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

आत्‍मदाह करने वाली मह‍िला की मौत, पूर्व राज्यपाल का बेटा हिरासत में

GrandNews
Last updated: 2020/10/14 at 9:04 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में व‍िधान भवन के सामने मंगलवार को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की बुधवार को स‍िव‍िल अस्‍पताल में मौत हो गई है।   सिविल अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि वह गंभीर हालत में सिविल अस्पताल आई थी। वहींं आत्मदाह के मामले में पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे को हिरासत में लेकर महाराजगंज और लखनऊ पुलिस पूछताछ कर रही है। सुखदेव प्रसाद का बेटा मूलरूप से महाराजगंज का ही रहने वाला है। यहां गोमतीनगर में रहता है। उससे लखनऊ में ही पूछताछ हो रही है।

पुलिस छानबीन में सामने आया है सुखदेव प्रसाद के बेटे समेत कुछ अन्य लोगों से महिला घटना से पहले संपर्क में थी

- Advertisement -
Ad image

मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी अंजली तिवारी ने दो वर्ष पूर्व घुघली थानाक्षेत्र के पचरूखिया निवासी अखिलेश तिवारी से शादी की थी। इस दौरान दोनों में विवाद हुआ और अंजली अलग रहने लगी। कुछ दिन बाद अंजली ने महराजगंज में ही राजघराना साड़ी सेंटर पर कार्य शुरू कर दिया। कार्य के दौरान ही वीरबहादुर नगर निवासी आशिक रजा से संबंध हो गया। अंजली का दावा है कि उन दोनों ने निकाह कर लिया। अंजली ने अपना धर्म परिवर्तन कराकर नाम भी आयशा कर लिया। बाद में आशिक रजा सऊदी अरब भाग गया। आशिक के जाने के बाद अंजली उसके घर में रहने की जिद करने लगी।

चार अक्टूबर को वह अपने कथित पति के घर के सामने धरने पर बैठ गई। बाद में मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस उसे लेकर महिला थाने गई थी, लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया। अंजली ने 13 अक्‍टूबर को आत्‍मदाह की बात को लेकर नोटिस दिया था। उसकी तलाश में महिला एसओ मनीषा सिंह को लखनऊ भेजा गया था। इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि महिला एसओ ने घटना से 15 मिनट पहले ही उनसे संपर्क किया था, पुलिस काे तुरंत अलर्ट किया गया, लेकिन फिर भी अंजली ने खुद को आग के हवाले कर लिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article UNLOCK 5.0 : कल से खुलेंगे स्कूल, सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल… जानें और क्या-क्या खुलेगा… इन बातों का रखना होगा ध्यान…
Next Article “शिक्षा के गोठ” ई-न्यूज लेटर आज से प्रारंभ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने दी बधाई
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : टीआईआईएफए अवॉर्ड 2025 में राणा सिकंदर सिंह को मिलेगा “गेस्ट ऑफ ऑनर” का सम्मान, प्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण
Grand News July 21, 2025
BIG BREAKING : बांग्लादेश में स्कूल पर गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, कई लोगों की मौत की खबर 
BIG BREAKING : बांग्लादेश में क्रैश होकर स्कूल पर गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, कई लोगों की मौत की खबर 
Breaking News अंतराष्ट्रीय July 21, 2025
CG Suicide : बीईओ कार्यालय में युवक ने लगाई फांसी
CG Suicide : बीईओ कार्यालय में युवक ने लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ बालोद July 21, 2025
CG : व्यायाम शिक्षक बनने की आस में 6 साल से इंतजार कर रहे छात्र, CM से मिलकर रखी अपनी बात
CG : सरकारी शिक्षक बनने की आस में 6 साल से इंतजार कर रहे छात्र, CM से मिलकर रखी अपनी बात
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?