Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाद अब इन राज्यों में भी आफत की बारिश, पानी – पानी हुई मायानगरी… रेड अलर्ट जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेशमहाराष्ट्र

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाद अब इन राज्यों में भी आफत की बारिश, पानी – पानी हुई मायानगरी… रेड अलर्ट जारी

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/10/15 at 11:59 AM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

हैदराबाद के बाद अब आसमानी आफत महाराष्ट्र के दो प्रमुखों शहरों मुंबई और पुणे पर टूट पड़ी है। बुधवार रात से यहां मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते पुणे के कई इलाकों में पानी भर गया है। यहां घरों, सड़कों, गलियों में घुटनों तक जलजमाव हो गया है। एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है।

- Advertisement -

गुरुवार को उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग, मुंबई ने बारिश को लेकर आज (15 अक्तूबर) के लिए महाराष्ट्र  के उत्तरी कोंकण क्षेत्र समेत मुंबई और ठाणे को रेड अलर्ट पर रखा है।  मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा से जलजमाव हो गया है। सायन पुलिस स्टेशन और किंग्स सर्कल के पास सड़कें तालाब बन गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं हैं और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बसें और स्थानीय ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उधर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अभी भी बारिश आफत बनकर बरस रही है। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों राज्यों में भारी मात्रा में जान माल को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश के बाद बिगड़े हालात में मरने वालों का आंकड़ा 30 हो गया है।

- Advertisement -

आज भी मुंबई और ठाणे में होगी भारी बारिश
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 106.01 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि में पूर्वी उपनगरों में 69.18 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 58.36 मिमी बारिश हुई।

- Advertisement -

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 64.5 मिमी से 115.5 मिमी को ‘भारी बारिश’ माना जाता है और 115.6 मिमी से 204.4 मिमी बारिश को ‘बहुत भारी’ की श्रेणी में माना जाता है। आईएमडी ने इससे पहले मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था और गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उसने शहर और उपनगरों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।
पुणे में 40 लोगों को बचाया गया
वहीं, पुणे के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा से जलभराव हो गया है। पुणे के बाढ़ प्रभावित नीमगांव केतकी गांव से बुधवार को 40 लोगों को बचाया गया। बारामती के एसडीओ ने बताया कि इस गांव से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं, यहां फंसे 15 लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ, इंदापुर में एक व्यक्ति तेज बहाव में फंस गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से उसे बचा लिया। पुणे के कई हिस्से पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

बारिश से जुड़े हादसों में 30 की मौत, कर्नाटक में भारी क्षति
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गई, वहीं कर्नाटक में भारी बारिश हुई। तेलंगाना में हुई मौतों में से 19 मौतें तो सिर्फ ग्रेटर हैदराबाद में दर्ज की गईं हैं, जबकि चार लोग लापता हैं। पश्चिम बंगाल में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के काकीनाडा तट से गुजरने के कारण दक्षिणी राज्यों में भारी तबाही हुई। वहीं, महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के पंढरपुर में भारी बारिश के कारण दीवार ढह जाने की एक घटना में एक परिवार के चार लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई।

#WATCH: Rain lashes parts of Mumbai; visuals from Lower Parel area. #Maharashtra pic.twitter.com/Cy93E7nlTS

— ANI (@ANI) October 14, 2020

महाराष्ट्र: पंढरपुर में दीवार गिरने से छह की मौत
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में भारी बारिश के कारण चंद्रभागा नदी के तट पर बुधवार को एक दीवार गिर गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि घटना शहर के कुंभरघाट के पास दोपहर ढाई बजे हुई। सोलापुर के पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने कहा कि ‘मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं जिनका निवास दीवार के पास था। इसके अलावा मृतकों में दो अन्य लोग भी हैं जिन्होंने बारिश से बचने के लिए आश्रय लिया था।’ एसपी ने कहा कि सोलापुर (ग्रामीण) पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

 

TAGGED: 40 लोगों को बचाया, आसमानी आफत महाराष्ट्र, ग्रैंड न्यूज़, भारी बारिश, हादसों में 30 की मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : जशपुर के जंगल में फिर मिला… एक हाथी का शव… मौत की वजह अज्ञात
Next Article INHUMANITY : नृशंसता की हदें हो गई पार… पत्नी को सालभर तक… पति ने शौचालय में रखा कैद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News May 10, 2025
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?