Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : आज से खुल जाएंगे देश के सिनेमाघर… बताए गए हैं सख्त नियम… ऐसे करना है पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेशमनोरंजन

BREAKING : आज से खुल जाएंगे देश के सिनेमाघर… बताए गए हैं सख्त नियम… ऐसे करना है पालन

Desk
Last updated: 2020/10/15 at 11:04 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देश के सिनेमाघरों को आज से खोलने की अनुमति है, लेकिन कोरोना संक्रमणकाल में इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि मनोरंजन के कारण लोग संक्रमण की चपेट में ना आएं। केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को खोलने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका पालन अनिवार्य है। इसके साथ ही सिनेमा देखने पहुंचने वालों को भी इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि वे स्वयं दूसरों के संपर्क में आने से बचने के साथ, दूसरों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

अनलॉक 5 के कई प्रावधान आज से लागू हो गए हैं। इसी के साथ लंबे इंतजार के बाद देश के सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आज से खुल जाएंगे। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विस्तृत गाइडलाइंडस जारी किए हैं। ताकि किसी भी स्थिति में कोरोना संक्रमण बढ़ने की स्थिति पैदा न हो।

- Advertisement -
Ad image

केंद्र द्वारा जारी नियमों के अनुसार सिनेमा हॉल में एक के बाद एक सीट खाली रहेगी, हॉल की पूरी क्षमता के 50 फीसदी दर्शक ही अंदर आ सकेंगे। सिनेमा हॉल में प्रवेश करने वालों को हमेशा मास्क पहने रहना पड़ेगा। अंदर वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था जरूरी है और एसी का तापमान 23 डिग्री से ऊपर रखना होगा।

- Advertisement -

जिस सीट पर दर्शकों को नहीं बैठना है उस पर क्रॉस मार्क लगा होगा। सिनेमा हॉल के अंदर जाने के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है। मूवी देखने के दौरान किसी तरह की चीजों को खाने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

- Advertisement -

टिकट खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सिनेमा हॉल में एंट्री और एग्जिट गेट, लॉबी को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा और हर शो के बाद सिनेमा हॉल की सफाई की जाएगी। सिनेमा हॉल प्रबंधन की ये जिम्मेदारी होगी कि वो सभी दर्शकों को सैनिटाइजर मुहैया कराए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article EXCLUSIVE : सच साबित हुआ…ग्रैंड न्यूज़ का दावा…कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख पार
Next Article EXCLUSIVE : छत्तीसगढ़ में स्कूलों को खोलने पर… सरकार का फैसला… सख्त निर्णय लेने भी तैयार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Box Office Report: ‘मां’ की कमाई में उछाल, ‘कन्नप्पा’ का गिरा कलेक्शन, ‘सितारे जमीन पर’ ने मारी सेंचुरी, जानें बाकी फिल्मों की कमाई
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर रेलवे विकास को लेकर 30 जून को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और GM की बैठक, यात्री सुविधाओं पर होगा बड़ा फैसला
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर ब्रेक! भारी बारिश के अलर्ट के चलते अगले 24 घंटे के लिए स्थगित
Grand News छत्तीसगढ़ देश धर्म June 29, 2025
Road Accident: अज्ञात वाहन की ठोकर से 45 वर्षीय मोटर साइकल सवार की मौत
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना सक्ती June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?