Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कंगना रणौत ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना… मीडिया की खिलाफत करने वालों को बताया ‘लकड़बग्घा’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

कंगना रणौत ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना… मीडिया की खिलाफत करने वालों को बताया ‘लकड़बग्घा’

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/10/15 at 12:57 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत बॉलीवुड पर ही हमलावर होती जा रही है। कंगना लगातार बॉलीवुड के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर रही हैं। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले सुशांत की मौत मामले में, फिर महाराष्ट्र सरकार से उनका पंगा और अब बॉलीवुड के दिग्गजों का एकजुट होकर मीडिया की खिलाफत करना कंगना को रास नहीं आ रहा है। कंगना ने इसे लेकर अब एक बार फिर से बॉलीवुड पर हमला बोला है।

कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से लिखती हैं। अब हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड के एक खेमे की तुलना लकड़बग्घे तक से कर डाली। कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इन लोगों को सेट पर काम कर रहे वर्कर्स की कोई चिंता नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कंगना कुछ वर्कर्स फिल्म के सेट पर काम कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, ‘बुलीवुड के सारे लकड़बग्घे उनका नाम लेने की वजह से मीडिया पर हमला करने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। मैं उनसे पूछती हूं कि यह ऐसी एकता उस समय क्यों नहीं दिखाते, जब मजदूरों, औरतों और स्टंटमेन के साथ अन्याय होता है। ये अपने मानवाधिकारों की बात तो करते हैं, लेकिन दूसरों के मानवाधिकारों के लिए कोई जोश नहीं दिखाते।’

बता दें कि हाल ही में 34 प्रोडक्शन हाउसेज और 4 फिल्म संस्थाओं ने दिल्ली हाई कोर्ट में दो चैनलों और 4 पत्रकारों के खिलाफ एक वाद दायर किया है, जिसमें इन लोगों को बॉलीवुड के बारे में अपशब्द कहने से रोकने की मांग की गई है। यह वाद दायर करने वालों में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर, राकेश रोशन, अनुष्का शर्मा और आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों और निर्माताओं की कंपनियां शामिल हैं।

गौरतलब है कि कंगना लगातार इसके बाद से ही बॉलीवुड पर हमलावर हो रही हैं। कंगना अपने ट्वीट में हमेशा बॉलीवुड को बुलीवुड ही लिखती हैं। उनका मानना है कि यहां पर सभी को बुली ही किया जाता है। वहीं कंगना के हिसाब से बॉलीवुड नेपोटिज्म और भ्रष्टाचार का गढ़ है।

https://twitter.com/NaviKRStan/status/1315685280469454848

 

TAGGED: कंगना रणौत बॉलीवुड, ग्रैंड न्यूज़, सोशल मीडिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WATCH ONCE : भारत के मिसाइल मैन की… आज 89 वीं जयंती… पीएम मोदी और सीएम बघेल ने दी श्रद्धांजलि
Next Article BREAKING : हैंड सेनिटाइजर से भड़की आग… एनसीपी नेता कार के भीतर ही जलकर राख… नहीं बचा पाए लोग
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: न्याय की गुहार: तीसरे दिन भी मंडल परिवार का धरना जारी, निजी ज़मीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई बनी जनचर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर हज़ारों लोगों की मौजूदगी, रक्तदान, भव्य सजावट और समाजसेवा ने रच दिया यादगार पल।
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?