Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : 15 सालों तक हुई ज्यादती का… किशोरी ने महिला बनने के बाद… दिल दहलाने वाले तरीके से लिया बदला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsMURDERक्राइममध्य प्रदेश

BREAKING : 15 सालों तक हुई ज्यादती का… किशोरी ने महिला बनने के बाद… दिल दहलाने वाले तरीके से लिया बदला

Desk
Last updated: 2020/10/17 at 10:51 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

गुना। 15 साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब से उसके साथ एक शख्स दुष्कर्म को अंजाम दे रहा था। छोटी उम्र में होने की वजह से किशोरी विरोध नहीं कर पाई, जिसका युवक ने नाजायज फायदा उठाया और अपनी हवस की आग बुझाता रहा। यह सिलसिला उसकी शादी होने तक चलता रहा। इसके बाद जब किशोरी व्यस्क हो गई, उसका विवाह हो गया, तब पर भी युवक ने पीछा नहीं छोड़ा और उसके ससुराल तक पहुंच गया। अब वही किशोरी महिला हो चुकी थी, लिहाजा 15 सालों की यातनाएं उसे सला रही थी, तो उसके सब्र बांध भी टूट गया। जब युवक उसके पास पहुंचा और फिर अपनी हवस की आग को बुझाने के लिए उस पर टूटा, तो इस बार महिला ने उस शख्स को चाकू से गोद डाला। शरीर पर कुल 25 वार किए और तब तक करती रही, जब तक उस दुष्कर्मी की सांस नहीं थम गई।

यह वारदात मध्यप्रदेश के गुना शहर की है। जहां एक महिला ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक का कत्ल कर दिया। महिला अपने इस कथित आरोपी से इतना तंग आ गई थी कि उनसे उसे 25 बार चाकुओं से गोद कर मार डाला। दिल दहला देने वाली ये घटना एमपी के गुना शहर की है।

- Advertisement -
Ad image

महिला का आरोप है कि युवक साल 2005 से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। उस समय वो नाबालिग ही थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक युवक का नाम बृजभूषण शर्मा है। जो अशोकनगर जिले का रहने वाला था। आरोपी महिला भी अशोकनगर की ही रहने वाली है, उसकी शादी गुना में हुई है।

- Advertisement -

महिला के मुताबिक जब वो 16 साल की थी तो बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद कई बार युवक ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती की। आखिरकार महिला ने एक शिक्षक से शादी कर ली ताकि बृजभूषण से उसका पीछा छूट जाए। शादी के बाद महिला को एक बेटी भी हुई लेकिन इसके बाद भी बृजभूषण ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

- Advertisement -

वारदात की रात जब महिला घर में अकेली थी तो रात में बृजभूषण उसके घर आ धमका। युवक नशे में था और उसने महिला के साथ फिर जबरदस्ती की। इस बार महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर दी। युवक को महिला तब तक चाकू मारती रही जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

युवक की हत्या के बाद खुद महिला ने ही पुलिस को कॉल किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला के कॉल के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बृजभूषण शर्मा का शरीर नग्न अवस्था में मिला, उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था। पुलिस को पास में ही एक धारदार चाकू भी मिला है। महिला ने बताया कि इसी चाकू से उसने हत्या को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : न्यायालयों में आज से नियमित सुनवाई… हाईकोर्ट रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश…
Next Article राज्य में बेहतर प्रबंधन से कम होने लगी कोरोना की रफ्तार, कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी में आई तेजी कोरोना अपडेट : देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी… रिकवरी दर भी बढ़ी…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगें दो-दो लाख, न्यू सर्किट हाउस में होगा कार्यक्रम
CG : कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगें दो-दो लाख, न्यू सर्किट हाउस में होगा कार्यक्रम
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 14, 2025
CG BREAKING : पति ने कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को पिलाया फिर खुद भी कर लिया सेवन, तीन मासूमों की मौत, माता – पिता की हालत गंभीर 
Grand News June 14, 2025
CG NEWS : स्कूल बंद करने के फरमान से पालकों में नाराजगी
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 14, 2025
CG BREAKING : नए मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू, घर बचाने महिलाओं ने किया जमकर विरोश, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई गिरफ्तार 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?