Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : चरित्र संदेह के चलते शक्की पति ने कर दी पत्नी की हत्या… तीन दिन तक घर में कैद कर पीटता रहा शिक्षक… इलाज के दौरान मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बीजापुर

छत्तीसगढ़ : चरित्र संदेह के चलते शक्की पति ने कर दी पत्नी की हत्या… तीन दिन तक घर में कैद कर पीटता रहा शिक्षक… इलाज के दौरान मौत

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/18 at 10:59 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

बीजापुर। जिले के तोयनार थाना इलाके में महिला की हत्या कर दी गई। आरोप महिला के पति पर है। एफआइआर के मुताबिक पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह उसे घर में तीन दिन कैद कर पीटता रहा। पिटाई से महिला के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Contents
पति बोला- पत्नी कोरोना पॉजिटिव थीअवैध संबंध की बात पर विवाद

16 अक्टूबर को महिला की मौत हुई। रविवार को पुलिस ने महिला के परिवारवालों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पेशे से शिक्षक है।

- Advertisement -
Ad image

पति बोला- पत्नी कोरोना पॉजिटिव थी

आरोपी का नाम सड़वल मोरला है। उसकी पत्नी को 15 अक्टूबर को बीजापुर अस्पताल लाया गया था। 16 अक्टूबर को उसे जगदलपुर रेफर किया गया। यहीं से महिला की मौत की खबर आई है। सड़वल का कहना है कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की। पत्नी की तबियत खराब थी। उसे सांस लेने में तकलीफ थी, वह कोविड पॉजिटिव भी पाई गई। उसका इलाज किया जा रहा था। मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

- Advertisement -

अवैध संबंध की बात पर विवाद

महिला के घरवालों का दावा है कि सड़वल झूठ बोल रहा है। उसने कोरोना की बात कहकर खुद को बचाने की कोशिश की है। दरअसल, सड़वल को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, इसलिए उसने मारपीट की और तीन दिन तक महिला को घर में कैद करके रखा। परिजन का दावा है कि इससे पहले भी उसने मारपीट की थी। तब पुलिस ने महिला को समझाकर भेज दिया था।

- Advertisement -

इस बार गांव के कोटवार ने जब मारपीट का विरोध किया था तो शिक्षक ने उससे कहा था- मैं अपनी पत्नी के साथ कुछ भी करूं। बीच में मत पड़ो।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई कम… आज मिले 1894 नए कोरोना संक्रमित, 10 की मौत, इन जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट  
Next Article बस्तर दशहरा : फुलरथ की पहली परिक्रमा पूरी हुई, 36 गांवों के 400 लोगों ने खींचा रथ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gariaband : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत 
Gariaband : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत 
गरियाबंद July 7, 2025
CG : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं
CG : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं
छत्तीसगढ़ July 7, 2025
CG : माँ शारदा मंदिर की छत पर मन्नती शेर नाच का विवाद, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तीन युवक गिरफ्तार 
CG : माँ शारदा मंदिर की छत पर मन्नती शेर नाच का विवाद, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तीन युवक गिरफ्तार 
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 7, 2025
CG Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना ढेर, 303 रायफल और विस्फोटक सामग्री बरामद 
CG Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना ढेर, 303 रायफल और विस्फोटक सामग्री बरामद 
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर July 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?