Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शादी का झांसा देकर प्रेमी और उसके दोस्तों ने एक साल तक नाबालिग से किया दुष्कर्म… गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

शादी का झांसा देकर प्रेमी और उसके दोस्तों ने एक साल तक नाबालिग से किया दुष्कर्म… गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/18 at 8:48 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर। शहर के नजदीक स्थित एक गांव में नाबालिग आदिवासी किशोरी से उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान प्रेमी के दोस्त भी किशोरी का शोषण करते रहे। मामले का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हुई और प्रसव के लिए उसे शहर के अस्पताल में लाया गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो किशोरी व उसके परिजनों से संपर्क कर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि चौथे की तलाश जारी है।

एसपी दीपक झा ने बताया कि करीब 17 साल की किशोरी ने शनिवार को बच्चे को जन्म दिया। उसके नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची तब दुष्कर्म के बारे में पता चला। किशोरी ने बताया कि गांव के एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान गांव के दो अन्य लोगों ने भी उससे जबरन संबंध बनाए। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो मुख्य आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया।

- Advertisement -
Ad image
किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत ठीक नहीं थी, लिहाजा आरोपितों की पहचान परेड अभी नहीं कराई जा सकी है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

एसपी झा के अनुसार अब तक हुई जांच में यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं लगता, लेकिन यह तय है कि अलग-अलग समय में कम से कम तीन लोगों ने किशोरी का दैहिक शोषण किया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बताने से बचती रही। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों में सुनील, लखेश्वर व गोलू शामिल हैं। इनमें सुनील किशोरी का प्रेमी बताया जा रहा है। चौथे आरोपित का नाम बालसिंग है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। चारों आरोपित बालिग हैं।

TAGGED: GRAND NEWS, दुष्कर्म, शादी का झांसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सोने में अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 5,500 रुपये की गिरावट
Next Article ब्रेकिंग : एक्शन मोड में राजधानी पुलिस… चाकूबाजो के विरूद्ध चलाया जाएगा विशेष चेकिंग अभियान… आरोपियों के रिकार्ड के आधार पर होगी कार्रवाई 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छह माह तक दो बच्चों के संपूर्ण पोषण की संजय नेताम ने ली जिम्मेदारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 21, 2025
CG NEWS: जनता का करंट पड़ा भारी, AE ऑफिस की वापसी तय! प्रदर्शन के दबाव में प्रशासन ने लिया यू-टर्न, पत्थलगांव में ही रहेगा बिजली कार्यालय
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 21, 2025
‘Heyy Babyy’ Child Juanna Sanghvi: हे बेबी की बच्ची अब बनी ग्लैमरस डीवा: 18 साल बाद सामने आई तस्वीरें, फैंस बोले- अब हीरोइन बन जाओ!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 21, 2025
Arang ब्रेकिंग: MLA गुरु खुशवंत के अथक प्रयासों से आरंग को मिली एक और बड़ी सौगात, फरफौद – गुखेरा मार्ग के लिए 11 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत
रायपुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?