Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : पेंड्रा में गरजे पीसीसी चीफ… कहा, असली-नकली का हो गया फैसला… भाजपा की टीम ’’बी’’ धराशायी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMarwahiछत्तीसगढ़पेंड्राराजनीति

BREAKING : पेंड्रा में गरजे पीसीसी चीफ… कहा, असली-नकली का हो गया फैसला… भाजपा की टीम ’’बी’’ धराशायी

Desk
Last updated: 2020/10/19 at 11:35 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

पेंड्रा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम आज पेंड्रा में जमकर गरजे। उन्होंने जोगी परिवार के नाम का बगैर जिक्र करते हुए कहा कि मरवाही की जनता अब आजाद है। असली और नकली का फैसला हो चुका है, भाजपा की टीम ’’बी’’ चुनाव से पहले ही धराशायी हो चुकी है और अब बारी भाजपा की है, जिसका फैसला 3 नवंबर को होने वाले मतदान और 10 नवंबर को आने वाले परिणाम से हो जाएगा।

- Advertisement -

मरवाही उपचुनाव के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। शाम 5 तक पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि मरवाही के रण में कुल कितने लोग जोर आजमाइश करेंगे। एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि अब मरवाही में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा, शेष जितने अन्य प्रत्याशी मैदान में आएंगे, वे किस पार्टी के प्रत्याशी को कितना नुकसान पहुंचाते हैं, और किसके लिए मददगार साबित होते हैं, बाद में पता चलेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मरवाही चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच रस्साकशी का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने जहां रण जीतने के लिए अपने 4 मंत्रियों सहित 50 विधायकों को झोंक दिया है, तो भाजपा के दिग्गज भी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

- Advertisement -

जेसीसीजे को भाजपा का बी टीम कहा जाता है, अब जबकि जेसीसीजे चुनाव से बाहर हो चुकी है, ऐसे में भाजपा को कितना सपोर्ट मिलेगा, इस पर सवाल है। इधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 साल तक मरवाही को विकास से दूर रखने वाली भाजपा केवल सपने देख सकती है, क्योंकि मरवाही कांग्रेस का गढ़ रहा है और सरकार आने के बाद विकास की बयार मरवाही में बहने लगी है। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि भाजपा की बी टीम अब घर-घर जाकर सहयोग मांग रही है, जिसका सीधा मतलब समझ में आता है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : राजधानी में कारोबारी के सुने मकान पर चोरो का धावा… नगद सहित सोने – चांदी के सारे सामान साफ़…
Next Article BREAKING : दुधमुही को नदी में फेंक… मां ने किया अग्नि स्नान… हालत गंभीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?