Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : केंद्रीय मंत्री प्रधान की बड़ी घोषणा… छग में बनेगा इथेनाॅल… किसानों को मिलेगा कई गुना लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsVIRAL VIDEOछत्तीसगढ़रायपुर

VIDEO : केंद्रीय मंत्री प्रधान की बड़ी घोषणा… छग में बनेगा इथेनाॅल… किसानों को मिलेगा कई गुना लाभ

Desk
Last updated: 2020/10/19 at 1:57 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने आज भाजपा की वर्चुअल बैठक में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाए गए कृषि कानून का सबसे बड़ा लाभ छत्तीसगढ़ को मिलने वाला है। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि छग धान का कटोरा है, यहां के किसानों की मेहनत का फायदा उन्हें वृहद तरीके से मिलने वाला है। प्रधान ने कहा कि छग के चावल की जहां वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग होगी, वहीं प्रदेश के चावल से 10 हजार करोड़ का इथेनाॅल भी बनाया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

https://www.facebook.com/BJP4CGState/videos/838630326878884/?sfnsn=wiwspwa

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में इथेनाॅल प्लांट की स्थापना को लेकर केंद्र सरकार से कई मर्तबे मांग रखी थी। प्रदेश में उत्पादित होने वाले चावल का एक बड़ा हिस्सा इस काम में उपयोगी साबित हो सकता है। अब इस पर मुहर लग गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने इस मांग पर आज घोषणा कर दी है कि प्रदेश के चावल से इथेनाॅल बनाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इससे वैश्विक तेल पर निर्भरता में कमी आएगी और प्रदेश के किसानों को बेहतर लाभ भी मिल पाएगा।

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को किसी भी मायने में भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार ने जो कृषि कानून लाया है, दरअसल इसका लाभ देश के सभी राज्यों के किसानों को मिलेगा। उनकी बाध्यताएं समाप्त हो जाएंगी और वे अपने उत्पादों की मार्केटिंग खुद करने के साथ ही खुले बाजार में बेचने के लिए भी मुक्त होंगे। इससे किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। प्रधान ने कहा कि देश में केंद्र सरकार के विरोधी किसानों को मिलने वाले लाभ के विरोधी हैं, इसलिए उन्हें बरगलाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अब अंकिता लोखंडे के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकती है रिया चक्रवर्ती… जाने क्या है मामला
Next Article बड़ी खबर : शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन… इंद्रावती भवन में सरकार के खिलाफ जमकर हंगाम… लगाया भ्रष्टाचार का आरोप…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Kolkata Rape Case : लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार, बीजेपी ने गठित की जांच टीम
Kolkata Rape Case : लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार, बीजेपी ने गठित की जांच टीम
क्राइम देश June 28, 2025
CG NEWS : बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से जानलेवा हमला, एक के गले पर किया गया वार, तीनों की हालत गंभीर 
CG NEWS : बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से जानलेवा हमला, एक के गले पर किया गया वार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 28, 2025
CG : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
CG : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में नागलोक; आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में नागलोक! आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?