Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार… कहा – 15 मिनट के अंदर चीनियों को 1962 में ही भगा दिया जाता तो…. पढ़िए पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार… कहा – 15 मिनट के अंदर चीनियों को 1962 में ही भगा दिया जाता तो…. पढ़िए पूरी खबर

GrandNews
Last updated: 2020/10/20 at 12:47 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को 1962 में दी गई अपनी खुद की सलाह सुननी चाहिए। उस समय भारत और चीन के बीच हुए युद्ध की वजह से भारत को अपनी कई हेक्टेयर जमीन गंवानी पड़ी थी। शाह ने यह बात राहुल गांधी के बयान पर कही। हरियाणा में सात अक्तूबर को कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को लेकर टिप्पणी की थी।

- Advertisement -

एक निजी चैनल से बात करते हुए शाह ने कहा, ‘15 मिनट के अंदर चीनियों को बाहर निकालने के फॉर्मूले को वर्ष 1962 में ही लागू किया जा सकता था। यदि ऐसा किया गया होता तो हमें कई हेक्टेयर भारतीय भूमि को गंवाना न पड़ता। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी पर ‘बाय बाय असम’ तक कह दिया था। अब कांग्रेस हमें इस मुद्दे पर कैसे शिक्षा दे सकती है? जब आपके परनाना सत्ता में थे, तब हम चीनी सरकार के हाथों अपने क्षेत्र खो रहे थे।’

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिहार रेजीमेंट के जवानों ने 15-16 जून की दरम्यानी रात को गलवां घाटी में चीनियों को अतिक्रमण करने से रोका था, इसे लेकर शाह ने कहा, ‘मुझे 16 बिहार रेजिमेंट के सैनिकों पर बहुत गर्व है। कम से कम हमारे कार्यकाल के दौरान, हम मैदान में डटे रहे और हमने संघर्ष किया। इन सैनिकों ने विपरित मौसम की स्थिति का सामना किया और हमारे देश की रक्षा की।’ बता दें कि इस दौरान हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

- Advertisement -

शाह ने यह भी कहा कि भारत को उम्मीद है कि कूटनीतिक वार्ता के माध्यम से दोनों देशों के बीच तनाव का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल सकता है। गौरतलब है कि सात अक्तूबर को राहुल गांधी ने कहा था, ‘अगर हम सत्ता में होते तो चीन हमारे क्षेत्र के अंदर कदम रखने की हिम्मत नहीं करता। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भारत की जमीन पर कोई कब्जा नहीं हुआ। अगर हमारी सरकार होती तो चीन की सेना को उठाकर बाहर फेंक देती। अब वह यही देख रहे हैं कि ये काम मोदी कब करेंगे लेकिन जब हमारी सरकार आएगी तो देश की सेना 15 मिनट में चीनी सेना को बाहर पटक कर मारेगी।’

- Advertisement -

 

TAGGED: GRAND NEWS, कांग्रेस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़, भारत और चीन के बीच हुए युद्ध, राहुल गाँधी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article DRUG CASE : भाई की गिरफ़्तारी के बाद इस अभिनेता की गर्लफ्रेंड ने उठाया ये बड़ा कदम
Next Article इस विश्वविद्यालय की अनोखी दास्तान… पहले बताया जिन छात्रों को फेल… त्रुटि सुधार में हो गए सारे पास…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

14 Naxalites surrendered in CG : लाला आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाला आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Chhattisgarh : अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री को सौंपा 3 लाख 700 पीएम आवासों का स्वीकृति पत्र
Chhattisgarh : अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री को सौंपा 3 लाख 700 पीएम आवासों का स्वीकृति पत्र
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 
CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CGNEWS:समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?