Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : भारतीय सेना ने पेश की मिसाल… भारतीय सीमा में घुस आये चीनी सैनिक को छोड़ा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देशसामाजिक

बड़ी खबर : भारतीय सेना ने पेश की मिसाल… भारतीय सीमा में घुस आये चीनी सैनिक को छोड़ा…

GrandNews
Last updated: 2020/10/21 at 10:40 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  भारत ने चीन के सैनिक को छोड़ दिया है। यह सैनिक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। सैनिक को छोड़े जाने की जानकारी चीन की सरकारी मीडिया ग्‍लोबल टाइम्‍स द्वारा दी गई है। ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने कहा कि एक चीनी सैनिक, जो पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में एलएसी पर भटक गया था, उसे बुधवार सुबह भारत द्वारा चीनी सेना को सौंप दिया गया है।

इससे पहले भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर बताया था कि पकड़े गए सैनिक की पहचान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के कॉरपोरल वांग या लांग के रूप में हुई है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे चुशुल-मोल्डो सीमा प्वाइंट पर चीनी सेना के हवाले कर दिया जाएगा। पीएलए की वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल झांग शुइली ने दावा किया कि चीनी सैनिक 18 अक्टूबर की शाम को चीन-भारत सीमा पर उस वक्त लापता हो गया था, जब वह स्थानीय लोगों के अनुरोध पर उनके याक को खोजने में मदद कर रहा था।

- Advertisement -
Ad image

पीएलए के सीमा पर तैनात सैनिकों ने इसकी जानकारी भारतीय सेना को दी और उम्मीद जताई कि भारतीय पक्ष उसकी खोज और बचाव में मदद करेगा। भारतीय पक्ष ने लापता सैनिक को खोजकर उसकी मदद करने और लौटाने का वादा किया है। कर्नल झांग ने कहा, भारतीय पक्ष से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक लापता चीनी सैनिक को खोज लिया गया है और चिकित्सकीय जांच के बाद उसे चीन के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय पक्ष जल्द से जल्द अपना वादा निभाएगा और दोनों देशों के वरिष्ठ कमांडरों के बीच सातवें दौर की वार्ता में बनी सहमति को लागू करेगा ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनी रहे।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार वह पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भटक गया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि हिरासत में लेने के बाद भारतीय सेना ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए इस चीनी सैनिक को अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़े समेत अन्‍य जरूरी चिकित्सा मदद मुहैया कराई गई। माना जा रहा है कि वह अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया होगा।

TAGGED: cgnews, GRAND NEWS, ग्लोबल टाइम्स, चीन के सैनिक, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, पूर्वी लद्दाख, भारत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : “पुलिस स्मृति दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह… दिए पुलिस विभाग में बड़े बदलाव के संकेत…
Next Article BIG NEWS : जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के पद स्थापना पर… हाईकोर्ट ने लगायी रोक…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?