Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहान ने दी महिलाओं को नई पहचान: समूह से जुड़कर अपने सपने कर रहीं साकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बिहान ने दी महिलाओं को नई पहचान: समूह से जुड़कर अपने सपने कर रहीं साकार

GrandNews
Last updated: 2020/10/22 at 6:38 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद।  जिले के छुरा अंचल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं बिहान से जुड़कर खुद को नई पहचान दे रही हैं। बिहान से जुड़कर महिलाओं ने अब धारा से विपरित बहने की ठानी है,इससे इनके जीवन में और निखार आ रहा है। संघर्ष से सफलता की ओर कदम बढ़ाने वाली इन महिलाओं ने पहले तो खुद को समूह से जोड़ा फिर सामूहिक बचत, निवेश और उत्पादन के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए नई पहचान बनाने लगीं। अंचल में कई महिलाओं ने ऐसे व्यावसाय को चुना है जहां पुरूषों का वर्चस्व रहा है। वह अब सेन्ट्रिंग व्यवसाय, किराया भंडार, पशुपालन, आधुनिक खेती, आटा चक्की, होटल जैसे व्यवसाय सफतलापूर्वक कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

छुरा जनपद की सीईओ   रूचि शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप छुरा अंचल में बिहान के माध्यम से महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें आर्थिक और समाजिक रूप से सक्षम बनाने की पहल की जा रही है। ग्राम रजनकटा की   कौशिल निषाद सेन्ट्रिंग प्लेट का व्यवसाय करती है। उन्होंने समूह से जुड़ने के बाद 75 हजार रूपये का लोन लेकर मिक्सर मशीन और सेन्ट्रिंग प्लेट खरीद कर अपने पति के व्यवसाय को भी मजबूती प्रदान किया है। आज उनके पास दो सौ प्लेट और दो हजार वर्गफीट ढलाई के लायक सामग्री मौजूद है। अब वे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त कर रही हैं।
ग्राम कुरूद की गृहिणी  त्रिवेणी साहू ने बिहान से जुड़कर 80 हजार रूपये लोन लेकर टेण्ट हाऊस के कारोबार को आगे बढ़ाया। इससे उन्हें घर चलाने योग्य आमदनी आसानी से हो जाती है। इससे उन्होंने खुद के लिए दो पहिया वाहन खरीदा और कम्प्युटर सीख कर बिहान में ही सेवा दे रही हैं। इसी तरह ग्राम पेन्ड्रा की जय बड़ा देव समूह से जुड़ने के बाद लकेश्वरी धु्रव की आर्थिक स्थिति में बदलाव साफ दिखने को मिलता है। समूह से ऋण लेकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा और अब वह सिलाई, खेती कार्य, साग-भाजी उत्पादन और जैविक खाद का निर्माण करने लगी हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और अब वह अपने घर बनाने के सपने को साकार करने में जुटी हैं। ग्राम मुड़ागांव की एकता महिला समूह से जुड़ी   पूजा गुप्ता होटल का कारोबार चला रही है। जिससे उनकी और परिवार की आजीविका अच्छे से चल रही है। ग्राम खट्टी की मोंगरा साहू समूह से ऋण लेकर उन्नत और वैज्ञानिक खेती से बरबट्टी की खेती कर किसानो के लिए मिसाल बन गई है। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के पश्चात और ऋण लेकर अपने सपनों को पूरा कर पा रही हूॅ। इसके अलावा ग्राम कुरूद की   निर्मला निर्मलकर गुपचुप चाट ठेला खोलकर अपनी जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ा रही हैं। ग्राम पोंड की  मधु साहू रेडी-टू-ईट निर्माण से जुड़ी हुई हैं। रेडी-टू-ईट के निर्माण के लिए उन्होंने समूह से ही ऋण लेकर आटा चक्की दुकान स्थापित की है। बिहान से जुड़कर कई महिलाएं मछली पालन, बकरी पालन,आटा चक्की, फैंसी स्टोर, और किराना दुकान का कार्य करते हुए एक नई इबारत लिख रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article स्कूटर में ढाबा चलाने वाले ये शख्स हुए मशहूर… कोरोना काल में लोगो को दे रहे रोजगार, इस तरह से हुए सफल…
Next Article पीएम मोदी और राहुल गांधी की मौजूदगी से बिहार चुनाव में बदल सकती है चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर लूट: भानुप्रतापपुर का उदाहरण
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?