Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुफ्त कोविड टीके का वादा सही – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुफ्त कोविड टीके का वादा सही – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

GrandNews
Last updated: 2020/10/24 at 9:05 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । भाजपा के बिहार चुनाव घोषणापत्र में मुफ्त कोविड टीके के वादे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचना के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यह घोषणा बिल्कुल ठीक है। काई पार्टी इस बात की घोषणा कर सकती है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहती है।

सीतारमण ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया था। मुख्य रूप से किए गए वादों में पार्टी के सत्ता में फिर आने पर राज्य के लोगों को मुफ्त में कोविड का टीका लगाया जाना भी शामिल है। इस वादे को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा की आलोचना की थी। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि सत्ताधारी दल महामारी का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहा है। भाजपा की वरिष्ठ नेता सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा, यह घोषणापत्र में किया गया एलान है। कोई पार्टी इस बात की घोषणा कर सकती है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहती है। स्वास्थ्य राज्य का विषय है। यह पूरी तरह सही है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि हर दल अपने घोषणापत्र में यह बताता है कि सत्ता में आने पर वह क्या करना चाहता है। बिहार विधानसभा के लिए चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होना है।

- Advertisement -

कोविड 19 के चार प्रकार के वैक्सीन बनाए गए

- Advertisement -

गुरुवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा था कि देश में कोविड-19 के चार प्रकार के वैक्‍सीन बनाए गए हैं। उनका विभिन्‍न प्रकार का ट्रायल चल रहा है। वैक्‍सीन का पहले क्लिनिकल फिर जानवरों पर ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद फिर से क्लिनिकल ट्रायल के बाद ही मनुष्‍यों पर इसका प्रयोग किया जाएगा और प्रभाव का अध्‍ययन और आकलन किया जाएगा। इसके बाद देश में वैक्‍सीन का बड़े स्‍तर पर उत्‍पादन शुरू किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मंगेतर के साथ घर लौट रही युवती के साथ 3 युवको ने की अश्लील हरकत… फिर विडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल… नहीं देने पर कर दिया सोशल मीडिया में वायरल… जाने पूरा मामला 
Next Article राहुल गांधी वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए राज्योत्सव से जुड़ेंगे, सीएम बघेल ने दी जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?