Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू… धान खरीदी, कृषि कानून संशोधन सहित… कई विषयों पर चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकार

BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू… धान खरीदी, कृषि कानून संशोधन सहित… कई विषयों पर चर्चा

Desk
Last updated: 2020/10/26 at 12:05 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासकीय निवास में आज कैबिनेट की अहम बैठक आहूत की गई है। इस विशेष बैठक में भूपेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद हैं। इस बैठक का सबसे अहम मसला केंद्रीय कृषि कानून की जगह पर प्रदेश में संशोधित कृषि कानून पर विधेयक लाया जाना है। इसके अलावा अन्य मसलों में धान खरीदी भी शामिल है।

विदित है कि भूपेश सरकार ने केंद्रीय कृषि कानून को प्रदेश में लागू करने से इंकार कर दिया है। उनका मानना है कि केंद्र ने जो कानून देश के दोनों उच्च सदनों में पारित किया है, वह पूंजीवादी सोच की परिणिति है, इससे किसानों का अहित होगा। लिहाजा प्रदेश के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए संशोधित कानून लाए जाने पर भूपेश सरकार अमादा है।

- Advertisement -
Ad image

दूसरी तरफ प्रदेश में किसान 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग पर अड़े हैं, जबकि प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का कहना है कि फिलहाल 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू नहीं की जा सकती। इसके पीछे मंत्री चौबे का कहना है कि प्रदेश में बारदानों की कमी है, इससे धान खरीदी के बाद भंडारण को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी, लिहाजा मंत्रिमंडल की उपसमिति तय करेगी कि प्रदेश में धान खरीदी कब से शुरू होगी।

बहरहाल इन दो विशेष मसलों को लेकर बैठक में चर्चा होनी है, इसके अलावा भी अन्य विषयों पर चर्चा संभावित है। बता दें कि कृषि संशोधन कानून पर विधेयक प्रस्तुत करने दो दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है, जो 27 और 28 अक्टूबर को होना तय है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article EXCLUSIVE : दो भाइयों के बीच राजनीति ने खींची बँटवारे की लकीर… रावण राजिम, तो कुंभकरण बिंद्रानवागढ विधानसभा में आते है… 51 साल पहले आज ही के दिन बनाई गयी थी ये भव्य प्रतिमाएं….
Next Article SAD NEWS : छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक फिल्म… ’घर-द्वार’ की सह-निर्माता का निधन… भनपुरी की पहली पार्षद चुनी गईं थीं
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: एमसीबी जिले के चिरमिरी पुलिस ने सिंडीगेट कबाड़ियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों का कबाड़ जप्त किया।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 21, 2025
CG NEWS: दुर्ग के कैलाश नगर में धर्मांतरण की आशंका पर बजरंग दल का जोरदार विरोध, पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को लिया थाने
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 21, 2025
CG NEWS: सावन में शिवभक्ति की गूंज! शिवपुर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म July 21, 2025
CG NEWS: ठाकुरपाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी से ग्रामीण परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?