Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी ख़बर : बॉलीवुड के बड़े कोरियोग्राफर – डायरेक्टर के खिलाफ चार्जशीट पेश, 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

बड़ी ख़बर : बॉलीवुड के बड़े कोरियोग्राफर – डायरेक्टर के खिलाफ चार्जशीट पेश, 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/10/27 at 3:56 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई।  फिल्म में कमाई कराने के बहाने करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया गया है। पुलिस ने आरोप पत्र में कोरियोग्राफर की पत्नी लिजेल डिसूजा को भी आरोपी बनाया है। अदालत में अभी आरोप पत्र पर संज्ञान नहीं लिया है। इससे डिसूजा दंपति की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

पीड़ित सतेंद्र त्यागी मोरटा के रहने वाले हैं। उनके वकील मोहनीश जयंत ने बताया कि कोरियोग्राफर रेमो और सतेंद्र त्यागी दोनों में दोस्ती थी। रेमो कई बार उनके घर भी आए थे। इसी सिलसिले में रेमो ने सतेंद्र त्यागी से फिल्म उद्योग में पैसा लगाकर मोटी कमाई कराने का आश्वासन दिया था। रेमो के कहने पर सतेंद्र त्यागी ने करीब सात वर्ष पहले पांच करोड़ रुपये लगा दिए, लेकिन बाद में रेमो ने धोखाधड़ी करके रुपये देने से इनकार कर दिया था, तब सतेंद्र ने करोड़ों की ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। अदालत के आदेश पर ही सिहानीगेट थाने में रेमो डिसूजा के खिलाफ मुकदमा हुआ था। पुलिस ने विवेचना पूरी होने पर दो दिन पहले रेमो डिसूजा और उसकी पत्नी को आरोपी बनाकर आरोप पत्र दाखिल किया है।

- Advertisement -
Ad image

‘अमर मस्ट डाई’ के नाम पर धोखा

रेमो ने वर्ष 2013 में ‘अमर मस्ट डाई’ नाम से फिल्म निर्माण किया था। आरोप है कि रेमो ने सतेंद्र को अभिनेत्री जरीन खान अभिनीत फिल्म ‘अमर मस्ट डाई’ के निर्माण में पांच करोड़ का खर्चा बताया। सतेंद्र ने मोटी कमाई के लालच में पूरा पैसा लगा दिया। वकील ने बताया कि तब रेमो ने साल भर में दोगुना पैसा वापस करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दो साल बाद भी रेमो ने रुपये नहीं लौटाए। कई बार तकादा करने के बाद भी वह मुकर गए। इसके बाद सतेंद्र ने मुकदमा कराया। अदालत से कई समन व वारंट जारी होने के बाद भी रेमो अदालत में हाजिर नहीं हुए, तब गत वर्ष अदालत से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पिछले साल कोर्ट ने रेमो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इसके बाद रेमो ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी थी।

TAGGED: 5 करोड़, कोरियोग्राफर - डायरेक्टर, खिलाफ चार्जशीट पेश, ग्रैंड न्यूज़, बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारत ने 41 सालों बाद दोहराया इतिहास ADMIRABLE : खेल-खेल में छग ने लगाई लंबी छलांग… छग ओलम्पिक एसोसिएशन महासचिव होरा ने सीएम को दी बधाई… कहा, खेल विकास में सहभागी बनने तत्पर एसोसिएशन
Next Article बड़ी खबर : लंबित मांगों के समर्थन में… दो दिन का अवकाश लेगा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ… सामूहिक रूप से भरा फॉर्म…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छह माह तक दो बच्चों के संपूर्ण पोषण की संजय नेताम ने ली जिम्मेदारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 21, 2025
CG NEWS: जनता का करंट पड़ा भारी, AE ऑफिस की वापसी तय! प्रदर्शन के दबाव में प्रशासन ने लिया यू-टर्न, पत्थलगांव में ही रहेगा बिजली कार्यालय
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 21, 2025
‘Heyy Babyy’ Child Juanna Sanghvi: हे बेबी की बच्ची अब बनी ग्लैमरस डीवा: 18 साल बाद सामने आई तस्वीरें, फैंस बोले- अब हीरोइन बन जाओ!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 21, 2025
Arang ब्रेकिंग: MLA गुरु खुशवंत के अथक प्रयासों से आरंग को मिली एक और बड़ी सौगात, फरफौद – गुखेरा मार्ग के लिए 11 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत
रायपुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?