Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में रखेंगे झीरम शहीद मेमोरियल भवन की आधारशिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सामाजिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में रखेंगे झीरम शहीद मेमोरियल भवन की आधारशिला

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/27 at 9:18 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
Breaking News : दो दिनों तक राजधानी में नहीं होंगे मुख्यमंत्री बघेल, क्या है कार्यक्रम, जानिए इस खबर से
Breaking News : दो दिनों तक राजधानी में नहीं होंगे मुख्यमंत्री बघेल, क्या है कार्यक्रम, जानिए इस खबर से
SHARE

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार 28 अक्टूबर को जगदलपुर के लालबाग में झीरम शहीद मेमोरियल भवन की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर संभाग को 562 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। बघेल यहां विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से पूर्वान्ह 11.45 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा रवाना होकर 12.50 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे झीरम घाटी शहीद मेमोरियल भवन का भूमिपूजन और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद बघेल शाम 4.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर के लालबाग में झीरम शहीद मेमोरियल भवन की आधारशिला रखेंगे। यह स्मारक लगभग दो करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। श्री बघेल बस्तर संभाग को 562 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इनमें 196 करोड़ 76 लाख रुपए से अधिक के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 360 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक के 224 विकास कार्यों के भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में बघेल 82 हजार 235 हितग्राहियों को 512 लाख रुपए से अधिक के हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री बस्तर संभाग के जिन कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे उनमें बस्तर जिले में 35 करोड़ 15 लाख रुपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 48 लाख से अधिक राशि के 31 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही दंतेवाड़ा के 161 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक के 125 कार्यों, कांकेर जिले के 69 करोड़ 33 लाख रुपए से अधिक के 33 कार्य, कोंडागांव जिले के 35 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक के 18 कार्य, सुकमा जिले के 39 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के 15 कार्य और नारायणपुर जिले के 4 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक के एक विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ट्विटर यूज़र ने शाह रुख़ से पूछा- भाई, मन्नत बेचने वाले हो क्या?…फिर शाह रुख़ जवाब देकर बन गए बाजीगर…ये था जवाब
Next Article जिले में किस तरह फल फूल रहा है सट्टा का काला बाजार, देखिये वीडियो
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर हज़ारों लोगों की मौजूदगी, रक्तदान, भव्य सजावट और समाजसेवा ने रच दिया यादगार पल।
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG CRIME NEWS : गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बताई जा रही यह वजह 
Sarangarh - Bilaigarh क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?