Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सट्टा पट्टी : गोवा से संचालित हो रहा था आईपीएल पर सट्टा… एक करोड़ की पर्ची सहित 5 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

सट्टा पट्टी : गोवा से संचालित हो रहा था आईपीएल पर सट्टा… एक करोड़ की पर्ची सहित 5 गिरफ्तार

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/27 at 7:54 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

Contents
छापे के दौरान गोवा से भागे दो आरोपी दुर्ग में छिपेएक माह में 33 मामलों में 52 सटोरिये हुए गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ड्रग्स के बाद अब क्रिकेट पर लगने वाले सट्टे का कनेक्शन भी गोवा से जुड़ गया है। सटोरिये इतने शातिर हो गए हैं कि गोवा में बैठकर बिलासपुर में आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे हैं। बिलासपुर पुलिस की टीम ने गोवा में छापा मारकर ऐसे ही 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक करोड़ की सट्टा पर्ची बरामद हुई है।

- Advertisement -
Ad image

शहर में हुई कार्रवाई के बाद पता चला था कि गोवा से सट्टे का संचालन हो रहा है। इस संबंध में गोवा पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद एक टीम बनाकर गोवा में छापा मारा गया। वहां से पुलिस ने दयालबंद बिलासपुर निवासी राजेश गांधी व अमन गांधी और कटनी निवासी महेंद्र पटेल को गिरफ्तार किया। उनके पास से 50 लाख की सट्टा पर्ची बरामद हुई।

- Advertisement -

छापे के दौरान गोवा से भागे दो आरोपी दुर्ग में छिपे

पूछताछ में पता चला कि छापामारी के दौरान दो आरोपी गोवा से भागकर दुर्ग में छिपे हैं। इस पर पुलिस ने दुर्ग के देवांगन लॉज में दबिश देकर सरकंडा बिलासपुर निवासी राजा उर्फ राजेश बजाज और महेश कमलानी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों के पास से 54 हजार रुपए, 50-50 लाख रुपए की सट्‌टा पर्ची, 7 मोबाइल और एलईडी टीवी जब्त की है।

- Advertisement -

एक माह में 33 मामलों में 52 सटोरिये हुए गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने पिछले एक माह में 33 स्थानों पर छापामारी की है। शहर भर में हुई इस कार्रवाई में 52 सटोरियों को गिरफ्तार कर करीब 4.5 लाख रुपए और करोड़ों की सट्टा पट्टी बरामद की गई है। इसी बीच कार्रवाई के दौरान जानकारी प्राप्त हुई की शहर के कुछ लोग राज्य के बाहर जाकर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : राजधानी में दो दिन में तीन कत्ल… चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 
Next Article छग स्टेट क्रिकेट संघ ने जारी की लीग सलेक्शन मैच के खिलाडियों की सूची, इस दिन से चालू होंगे मैच
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?