कोरबा. पति के साथ बढ़ते विवाद को लेकर परेशान महिला ने दो बाद खुदकुशी करने का प्रयास किया। `बालकों में काम करने कर्मचारी और उसकी पत्नी पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसेक बाद दोनों को होम क्वारेंटाइन दिया गया था। इसी बीच विवाद के चलते महिला दो बोतल सैनिटाइजर पी ली। महिला को आनन-फानन में ईएसआईसी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां कुछ दिन उपचार के बाद वह ठीक हो गई और बुधवार की सुबह उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन महिला जान देने की नियत से हॉस्पिटल के पहले माले से नीचे कूद गई। इस घटना में उसके सिर और पैर में काफी चोटे आई हैं। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला को एनकेएच अस्पताल में रिफर करा दिया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Advertisements
Advertisements