Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : तेंदुआ के अवैध शिकार में चार आरोपियों को जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

छत्तीसगढ़ : तेंदुआ के अवैध शिकार में चार आरोपियों को जेल

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/30 at 9:21 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

जशपुर। राज्य के वनमण्डल जशपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के बुलडेगा परिसर में ग्राम पतराटोली के पास एक तेंदुआ के अवैध शिकार में वन विभाग द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिला कराया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि इसके आरोपियों में ग्राम पतराटोली के हेमसागर वल्द तेज राम, गोपाल राम वल्द कोंदा राम, चन्दन साय वल्द अमर साय तथा केसर वल्द बुधियार साय जाति गोंड शामिल हैं। आरोपियों से अवैध शिकार में प्रयुक्त औजार तथा जीआई बिजली तार आदि सामग्रियों को भी जब्त कर लिए गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

इस संबंध में वनमण्डलाधिकारी जशपुर जाधव श्रीकृष्ण ने जानकारी दी कि विगत दिवस 27 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के बुलडेगा परिसर में एक नर तेंदुआ के मृत होने की सूचना के आधार पर विभागीय अमले द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर खोजबीन की गई। इस दौरान उप वन मण्डलाधिकारी पत्थलगांव के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा तेंदुआ के अवैध शिकार में संलिप्त ग्राम पतराटोली निवासी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा जंगली सूअर के शिकार के उद्देश्य से जंगल किनारे ग्राम पतराटोली के पास खेत में बिजली तार बिछाया गया था। जिसमें एक तेंदुआ की मृत्यु करंट के चपेट में आने से हो गई।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रायपुर : एक और ड्रग पैडलर गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा
Next Article 31 अक्टूबर को राज्य का प्रथम ई-मेगा विधिक सेवा शिविर, 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को 70 करोड़ रूपये से अधिक उपकरण एवं सहायता राशि के वितरण की संभावना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?